एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को राहत देने पर चीन का गोल-मोल जवाब, कहा- गेंद श्रीलंका के पाले में

Sri Lanka Economic Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को चीन ने राहत देने के नाम पर गोल-मोल जवाब देते हुए कहा है कि अब गेंद श्रीलंका के पाले में हैं. वहीं भारत श्रीलंका की लगातार मदद कर रहा है.

Economic Crisis: श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट (Economic Crisis) से जूझ रहा है. राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने चीन से अपने कर्ज के पुनर्गठन करने का अनुरोध किया. चीन ने श्रीलंका को कर्ज में राहत देने के द्वीपीय देश के अनुरोध पर सीधा कोई जवाब देने से परहेज करते हुए कहा कि गेंद श्रीलंका के पाले में है. मीडिया में शनिवार को आयी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है.

श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझने के बीच चीन से उसके कर्ज के पुनर्गठन का अनुरोध कर रहा है. ऐसा अनुमान है कि श्रीलंका पर चीन का इस साल 1.5 से लेकर दो अरब डॉलर का कर्ज है. पिछले कुछ सालों में श्रीलंका में चीन का कर्ज तथा निवेश आठ अरब डॉलर से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है.

श्रीलंका को राहत देने की नहीं की घोषणा

बहरहाल, चीन ने अभी तक श्रीलंका को कर्ज में राहत देने की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की है. ‘डेली मिरर’ समाचार वेबसाइट ने चीन दूतावास के प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि बीजिंग ने तीन महीने पहले श्रीलंका के वित्त मंत्रालय को इस पर चर्चा के लिए तैयार रहने की सूचना दी थी कि चीनी बैंकों के साथ कर्ज के मुद्दे का निपटान कैसे किया जाए.

भारत लगातार कर रहा मदद

श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने चीन (China) से कहा कि आर्थिक संकट (Econonic Crisis) को दूर करने के लिए इस समय मदद की जरूरत है. इस पर चीन ने चुप्पी साध रखी है और गेंद श्रीलंका के पाले में कहकर पल्ला झाड़ लिया है. वहीं, भारत (India) ने एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कर्ज उपलब्ध कराया है. भारत ने ईंधन (Fuel) और भोजन (Food) के लिए ऋण सुविधाएं श्रीलंका को दी हैं.

ये भी पढ़ें: चीन को भारत की दो टूक- श्रीलंका को मदद की जरूरत, न कि किसी देश के एजेंडे को पूरा करने के लिए अनावश्यक दबाव की

ये भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: यूनिसेफ का बड़ा बयान, खाने-पीने की चीजें भी श्रीलंका में पहुंच से बाहर, बढ़ी कुपोषण की समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए
Explained: अंतरिक्ष में अचानक क्यों भेजी जा रही है स्कॉच व्हिस्की? जानिए
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
'मैं डींग नहीं मार रहा, किसी...', नोबेल के लिए भारत-पाकिस्तान का ट्रंप ने फिर लिया नाम
'मैं डींग नहीं मार रहा, किसी...', नोबेल के लिए भारत-पाकिस्तान का ट्रंप ने फिर लिया नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget