एक्सप्लोरर

नेपाली गोरखाओं को अपने पाले में कर रहा चीन, पैसे और बेहतर सुविधाओं को दिया लालच! भारत के खिलाफ ड्रैगन की नई चाल

Gurkha Warriors in China: चीन अपनी चालबाज चालों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इन दिनों वह ऐसी ही एक चाल रहा है, जो भारत के लिए खतरे की बात हो सकती है.

Gurkha Warriors: नेपाल के गोरखाओं पर इन दिनों चीन की नापाक नजर पड़ चुकी है. वह उन्हें अपनी सेना में भर्ती के लिए जुगत बैठाने में जुट गया है. सुरक्षा सूत्रों ने चेतावनी दी है कि अगर भारत इन गोरखाओं का ठीक ढंग से ख्याल नहीं रखता है, तो चीन इन्हें अपने पाले में कर सकता है. इसका मतलब हुआ कि कभी भारत की ओर से लड़ने वाले गोरखा जंग के मैदान में उसके खिलाफ ही खड़े हो सकते हैं. वर्तमान में गोरखा भारत और ब्रिटेन दोनों की सेनाओं में शामिल हैं. 

दरअसल, गोरखा नेपाल के उन लोगों को कहा जाता है, जो अपनी बहादुरी के लिए प्रसिद्ध हैं. गोरखाओं को पहली बार 1815 में नेपाल के साथ शांति समझौते के बाद ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिए भर्ती किया गया था. बाद में उन्होंने भारतीय और ब्रिटिश दोनों सेनाओं के लिए दशकों तक कई युद्ध लड़े. 1947 में भारत की आजादी के बाद हुए एक त्रिपक्षीय समझौते के तहत, दस गोरखा रेजिमेंटों में से छह भारतीय सेना का हिस्सा बनीं, जबकि चार ब्रिटिश सेना में शामिल हो गईं.

किस योजना से गोरखा के चीन में जाने का बढ़ा खतरा? 

डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गोरखाओं के पास त्रिपक्षीय संधि की वजह से भारत और ब्रिटेन की सेना में नौकरी का मौका होता है. ब्रिटेन में 4000 गोरखा सैनिक मौजूद भी हैं. लेकिन केंद्र सरकार के जरिए लाई गई अग्निपथ योजना की वजह से गोरखा अब भारतीय सेना में शामिल होने को अनिच्छुक हैं. उन्हें लगता है कि चार साल की सर्विस के बाद जब 25 फीसदी को ही रिटेन किया जाएगा, तो उनका भारतीय सेना में शामिल होने का फायदा नहीं है. 

चीन किस तरह गोरखाओं को अपने साथ करने में जुटा?

दरअसल, चीन के क्विंग राजवंश और नेपाल के राजा के बीच 18वीं सदी में युद्ध लड़ा गया. इसके बाद शांति के लिए ही नेपाल और चीन के बीच 1792 की बेत्रावती संधि हुई थी. इस संधि के तहत चीन ने बाहरी हमले के खिलाफ नेपाल की रक्षा करने का वादा किया हुआ है. सूत्रों की मानें तो अब चीन इसी संधि के तहत नेपाली गोरखाओं को बेहतर ऑफर देकर अपने में मिलाने की कोशिश कर रहा है. वह उन्हें नौकरियों और बेहतर सुविधाओं का भी लालच दे रहा है. 

इस बात की भी जानकारी सामने आ रही है कि चीन की तरफ से नेपाली गोरखाओं को 30 हजार रुपये ऑफर किए जा रहे हैं. उनसे कहा जा रहा है कि वे इन रुपयों के बदले लद्दाख जैसे इलाकों में चीन की सेना की ओर से भारत के साथ मुकाबला करें. गोरखाओं को ऊंचाई वाले इलाकों में युद्ध में महारत हासिल है. चीन के सैनिक इन इलाकों में पिछड़ते हैं. इसलिए ही चीन उन्हें लालच दे रहा है. बता दें कि भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा विवाद चल रहा है.  

यह भी पढ़ें: चीन में बूढ़ी होती आबादी का दिखने लगा असर, सेना में हो गई पायलटों की कमी, ड्रैगन हुआ परेशान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget