एक्सप्लोरर

China: कोरोना के कारण आईफोन कंपनी को नहीं मिल रहे वर्कर, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए रिटायर सैनिकों से मांगी मदद

Corona In China: चीन में लॉकडाउन लगने से झॉन्गझॉय में स्थित दुनिया की सबसे मोबाइल कंपनी की हालत खराब हो गई है. दुनिया के 70 फीसदी आईफोन का निर्माण इसी कंपनी में होता है.

iPhone Factory: चीन में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपाने में लगा है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिनपिंग सरकार ने देश में जीरो कोविड पॉलिसी को लागू कर दिया है. इससे कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगने से लोग घरों में कैद हो चुके हैं. लॉकडाउन के कारण झॉन्गझॉय में स्थित दुनिया की सबसे मोबाइल कंपनी की हालत खराब हो गई है. दुनिया के 70 फीसदी आईफोन का निर्माण इसी कंपनी में होता है.

लॉकडाउन की वजह से आईफोन कंपनी का प्रोडक्शन काफी कम हो गया. इससे चीन की अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका लग सकता है. इस खतरे को देखते हुए चीन सरकार ने अब रिटायर फौजियों से मदद मांगी है. चीनी आर्मी के रिटायर हो चुके जवान अब मोबाइल बनाने का काम करेंगे. 

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबित ब्यूरो ने मैसेजिंग एप WeChat पर एक ओपन लेटर पोस्ट किया है. इसमें कहना है कि आर्मी से रिटायर हो चुके जवान हमेश से ही कम्युनिस्ट पार्ट की कमान में रहें हैं. लेटर में कहा कि देश को फिर से एक बार इन फौजियों की जरूरत पड़ गई है. संकट की इस घड़ी में उन्हें देश की मदद करनी चाहिए. बता दें कि एपल के लिए आईफोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के चीन में कई प्लांट हैं. 

यहां दुनिया के 70% iPhone बनते हैं

सिर्फ झॉन्गझॉय में स्थित कंपनी में रोजाना 5 लाख से ज्यादा आईफोन बनते हैं. ये संख्या पूरी दुनिया में बनने वाले आईफोन का 70 फीसदी है. इस कंपनी में 2 लाख से ज्यादा वर्कर काम करते हैं. कोरोना के कारण कंपनी को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इस कंपनी से कर्मचारी दीवार फांदकर भागते हुए नजर आ रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन लगने से काफी बढ़ी संख्या में वर्कर कंपनी के अंदर ही फंस गए थे और ऐसे हालातों में कंपनी में खाना-पानी की किल्लत हो गई थी. जिससे परेशान होकर वर्कर कंपनी की दीवार फांदकर भाग गए थे. 

चीन से कोरोना जाने में वक्त लगेगा- एक्सपर्ट

रिपोर्ट्स बता रही हैं  कि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया और केवल डिलीवरी सेवाओं की अनुमति दी गई है. उधर विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि चीन को कोरोना महामारी से निकलने में अभी और समय लग सकता है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल के अंत तक इस पर लगाम लगाई जा सकती है. ब्लूमबर्ग ने अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण के हवाले से बताया, देश में सामान्य स्थिति में धीमी वापसी होगी, संभावित रूप से त्वरित आर्थिक सुधार के लिए निवेशकों की उम्मीदों पर भार पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- World Population: दुनिया की आबादी हुई 8 अरब के पार, 2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget