एक्सप्लोरर

ट्रंप के 245% टैरिफ पर आया चीन का पहला रिएक्शन, 'अगर अमेरिका ने ये जारी रखा तो भाव नहीं देंगे'

China reacts to Donald Trump's Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने चीन से आने वाली चीजों पर 245 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया है.

China reacts to Donald Trump's Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने चीन से आने वाली चीजों पर 245 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया है. यह जानकारी व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई एक फैक्ट शीट में दी गई है. इस फैसले से अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है.

अब चीन की तरफ से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने गुरुवार को कहा कि अगर अमेरिका टैरिफ लगाने का यह खेल जारी रखता है तो वह इसकी परवाह नहीं करेगा.

ट्रंप प्रशासन ने किया बड़ा ऐलान 

ट्रंप सरकार ने चीन से आने वाले सामानों पर 245% तक का नया टैरिफ गाने का ऐलान किया है, जिससे अमेरिका और चीन के बीच तनाव और बढ़ गया है. इस बारे में व्हाइट हाउस ने एक फैक्ट शीट जारी की, जिसमें इस फैसले की जानकारी दी गई है.

फैक्ट शीट में बताया गया है कि 75 से ज्यादा देश अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए तैयार हैं, इसलिए इन देशों पर फिलहाल ज्यादा टैरिफ नहीं लगाया गया है.  चीन ने अमेरिका के कदमों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है, इसलिए उस पर टैरिफ जारी रहेगा. फैक्ट शीट में बिना ज्यादा जानकारी दिए यह भी कहा गया है कि चीन को अब अमेरिका को सामान भेजने पर 245% तक के टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है.

चीन पर लगाए गए आरोप

व्हाइट हाउस ने अपनी फैक्ट शीट में आरोप लगाया है कि चीन ने अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमनी और दूसरी जरूरी हाई-टेक सामग्री भेजना बंद कर दिया है. इन चीजों का इस्तेमाल सैन्य (आर्मी) उपकरणों में किया जाता है.

फैक्ट शीट में यह भी बताया गया कि इसी हफ्ते चीन ने छह दुर्लभ भारी धातुएं और दुर्लभ पृथ्वी चुंबकों का निर्यात भी रोक दिया है. ऐसा करके चीन का मकसद दुनिया की कार कंपनियों, हवाई जहाज बनाने वाली कंपनियों, सेमीकंडक्टर और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए जरूरी चीजों की सप्लाई में रुकावट डालना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
भारत की एक चाल और ‘फंस’ गया चीन! मलक्का स्ट्रैट पर मोदी सरकार के कदम से बढ़ेगी बीजिंग की टेंशन
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
इधर ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, उधर होर्मुज में बरसने लगी मिसाइलें, 24 घंटे में 3 जहाज पर अटैक
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक
फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत ने किया रुख साफ, इंडोनेशिया में पीएम मोदी की दुनिया को दो टूक

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget