एक्सप्लोरर

चीन में फिर कोरोना से बढ़ी दहशत, एक दिन में रिकॉर्ड 32 हजार नए मामले, सरकार ने उठाए ये कदम

China Covid-19 Cases: चीन में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है. बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम जैसे संगीत कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए.

China Coronavirus Update: चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बुधवार को चीन (China) में कोविड मामलों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिन चीन में 31656 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए. चीन में एक दिन में कोविड-19 के मामलों में आया ये सबसे बड़ा उछाल है. ये आंकड़े अप्रैल के मध्य में दर्ज किए गए 29,390 संक्रमणों से ज्यादा हैं. एक दिन पहले चीन में करोना के 28000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे. 

चीन में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. रविवार को छह महीने बाद कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई थी. करोनो संक्रमितों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. इसे देखते हुए चीनी सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्यादा से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग और क्वारंटीन पर जोर दे रही है. 

आज से सार्वजनिक स्थानों पर कोविड रिपोर्ट जरूरी

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविडि के सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं. आज से राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री के लिए 48 घंटे पहले की नेगेटिव पीसीआर कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य कर दिया गया है. यानी लोगों को अब शॉपिंग मॉल, होटल, सरकारी दफ्तर में जाने के लिए कोविड रिपोर्ट दिखानी होगी. साथ ही लोगों को जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है. 

बीजिंग में स्कूल हुए बंद

चीन में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद करा दिया गया है. बीजिंग में कोरोना का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. कोविड-19 के खतरे को देखते हुए चीनी सरकार ने बीजिंग में कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है. सरकार ने स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बीजिंग में कोरोना मामलों में उछाल आया है. 

चीन में फिर से लॉकडाउन से जैसे हालात

चीन में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है. जिसे देखते हुए चीनी सरकार ने कोरोना संक्रणम को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार ने बीजिंग समेत कई दूसरे इलाको में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए वहां शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है. इसके अलावा कुछ पार्क और जिम को भी बंद करा दिया गया है. 

चीन के चाओयांग जिले के अधिकारियों ने वहां की कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा करने के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने लोगों से जरूरत नहीं होने पर घर में रहने और एक जिले से दूसरे जिले के बीच यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. इसके अलावा कई शहरों में एक बार फिर से कोरोना टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Measles: तीन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं बच्चों में खसरे के मामले; रांची, अहमदाबाद और मलप्पुरम में हाई लेवल केंद्रीय टीम तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget