एक्सप्लोरर

China- Saudi Arabia Deal: डॉलर के लिए झटके की तरह है चीन और सऊदी अरब के बीच हुई डील, जानें पूरा मामला

China- Saudi Arabia: चीन और सऊदी अरब के बीच करेंसी स्वैप को लेकर एक अहम समझौता हुआ है, जिसे अमेरिका के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है. समझौते के तहत दोनों देश अपनी मुद्रा में भी कारोबार करेंगे.

China- Saudi Arabia Deal: चीन और सऊदी अरब के बीच एक अहम समझौता हुआ है. जिसका असर आने वाले समय में अमेरिका पर पड़ सकता है. दरअसल, दोनों देशों के बीच लगभग 7 अरब डॉलर का मुद्रा विनिमय (करेंसी स्वैप) समझौता हुआ है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और सहज बनाने के लिए, सऊदी सेंट्रल बैंक और पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने तीन साल के मुद्रा विनिमय समझौते पर सहमति जताई है.

दोनों बैंकों ने आने वाले तीन सालों में अधिकतम 50 अरब युआन तक का व्यापार करेंसी स्वैप एग्रीमेंट के तहत करने का फ़ैसला किया है. सऊदी सेंट्रल बैंक के मुताबिक़, करेंसी स्वैप समझौते से दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग मज़बूत होगा. साथ ही स्थानीय मुद्राओं के उपयोग से व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा. छोटा दिख रहा यह सौदा प्रतीकात्मक रूप से बड़ा हो सकता है क्योंकि सऊदी अरब दुनिया का शीर्ष तेल निर्यातक है और अधिकांश वैश्विक तेल व्यापार डॉलर में किये जाते हैं.

अमेरिकी डॉलर पर पड़ेगा असर 

दरअसल, करेंसी यानी मुद्रा स्वैप का मतलब है, मुद्रा विनिमय. यानी दोनों देश अपनी मुद्रा में भी कारोबार करेंगे. जिससे निश्चित तौर पर अतंरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर का प्रभाव कम होगा. गौरतलब है कि वैश्विक व्यापार में कई देश दशकों से अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कम करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही चीन डॉलर के प्रभाव को कम करने और अपनी करेंसी युआन को अंतर्राष्ट्रीयकरण स्तर पर बढ़ावा देने हेतु लगा हुआ है. 

चीन बढ़ा रहा है युआन का प्रभाव 

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने, आरबीसी ने बताया कि चीन के अलावा अन्य देशों के साथ रूस का 25% व्यापार रॅन्मिन्बी के साथ तय हुआ था. सितंबर में जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अधिक से अधिक तेल व्यापार डॉलर के अलावा अन्य मुद्राओं के साथ हो रहा है. द हिंदू बिज़नेसलाइन के मुताबिक़, साल 2020 तक 41 देशों के साथ चीन का करेंसी स्वैप अग्रीमेंट था. इसमें मध्य-पूर्व के देश भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : Israel Hamas War Ceasefire: इजरायल हमास के बीच युद्धविराम को लेकर हुई डील अधर में, टूट सकता है समझौता, जानें अब क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
'पड़ोसी देश अब US से दूरी चाहते हैं', तनाव के बीच ईरान का बड़ा दावा
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget