एक्सप्लोरर

कनाडा ने अवैध चाइनीज पुलिस स्टेशन के खिलाफ शुरू की जांच, कहा- कनाडाई नागरिकों के जीवन में दखल मंजूर नहीं

Chinese Police Station: अधिकारियों ने कनाडा के नागरिकों से अनुरोध किया है कि अगर वे कथित पुलिस स्टेशनों से होने वाली किसी गतिविधि के बारे में जानते हैं तो उनसे संपर्क करें.

Illegal Chinese Police Station: चीन की विस्तारवादी नीति के खिलाफ कनाडा सरकार (Canada Government) ने एक्शन लेने का मन बना लिया है. कनाडाई रॉयल माउंटेड पुलिस (Royal Canadian Mounted Police) ने टोरंटो शहर में बनाए गए चीन (China) के अवैध पुलिस स्टेशन को लेकर जांच शुरू करने की घोषणा की है. रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि वो ग्रेटर टोरंटो एरिया में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की ओर से संचालित होने वाले अघोषित पुलिस सर्विस स्टेशनों की जांच कर रही है.

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बयान में कहा कि वो हालिया रिपोर्टों से अवगत है, जिनमें चीन पर पूरे कनाडा में चीनी प्रवासियों को टारगेट करने का आरोप लगा है. इस तरह की गतिविधियों से संबंधित सभी आपराधिक मामलों की जांच हो रही है. बयान में कहा गया, "हमारा मकसद कनाडा में किसी भी समुदाय पर विदेशी संस्था की ओर से जारी की गई धमकी, उत्पीड़न के साथ-साथ किसी भी तरह के नुकसान को रोकना है. विदेशी नागरिकों के कनाडाई नागरिकों के जीवन में दखल देने की सभी कोशिशों की पुलिस जांच की जाएगी, जिसमें धमकी, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार शामिल है."

चीन ने रिपोर्ट को किया खारिज 

अधिकारियों ने कनाडा के नागरिकों से अनुरोध किया है कि अगर वे कथित पुलिस स्टेशनों से होने वाली किसी गतिविधि के बारे में जानते हैं या उन्हें चीन की ओर से कोई धमकी दी गई है तो वे उनसे संपर्क करें. वहीं, दूसरी तरफ चीन ने इस महीने की शुरुआत में विदेशों में पुलिस स्टेशनों की तैनाती की रिपोर्टों को खारिज कर दिया. चीन की ओर से कहा गया कि देश से बाहर पुलिस सेवा केंद्र केवल चीनी नागरिकों को संबंधित देशों में ऑनलाइन सेवा मंच तक पहुंचने में सहायता करते हैं. 

चीन की साजिश?

चीन की सरकार ने कनाडा और आयरलैंड  जैसे विकसित देशों सहित दुनियाभर में कई अवैध पुलिस स्टेशन (Illegal Police Station) खोल दिए हैं. इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका में स्थानीय मीडिया का हवाला देते हुए कहा था कि पूरे कनाडा में ऐसे अनौपचारिक पुलिस सर्विस स्टेशन खोलने के पीछे चीन की मंशा उसके विरोधियों को दबाना है. इनमें से कम से कम तीन अवैध पुलिस स्टेशन केवल ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में स्थित हैं.

वहीं, इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म रिपोर्टिका के अनुसार चीनी सरकार इन अवैध पुलिस स्टेशनों के जरिए कुछ देशों में चुनावों को भी प्रभावित कर रही है. फ़ूज़ौ पुलिस का कहना है कि चीन ने 21 देशों में ऐसे 30 अवैध पुलिस स्टेशन खोले हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Shraddha Murder Case: पुलिस की गिरफ्त में भी कुछ ऐसा है आफताब का हाव-भाव, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में दफनाया गया आतंकवादी हमजा बुरहान, जनाजे में जुटे हथियारों से लैस आतंकी
इस्लामाबाद में दफनाया गया आतंकवादी हमजा बुरहान, जनाजे में जुटे हथियारों से लैस आतंकी
US Iran War: 'ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा', ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब
'ईरान के नक्शे पर US का झंडा', ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब
China Mining Accident: चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
चीन की कोयला खदान में भीषण धमाका, 90 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जिनपिंग ने किया बड़ा ऐलान
'PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती', दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!
'PM मोदी-ट्रंप के बीच गहरी दोस्ती', दिल्ली में बोले मार्को रुबियो, भारत को दिया खास तोहफा!

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget