एक्सप्लोरर

'भारत कर सकता है हमारे चुनाव में हस्तक्षेप', कनाडा ने फिर लगाया गंभीर आरोप

India-Canada Relations: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के जाने के बाद भी भारत के साथ संबंध सुधरने के हालात नहीं दिख रहे हैं. अभी भी कनाडा के नेता भारत के खिलाफ बेबुनिया आरोप लाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

India-Canada Relations: कनाडा ने 24 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव से पहले भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कनाडा का कहना है कि भारत चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है, क्योंकि दोनों देशों के आपसी संबंध अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कनाडा की खुफिया एजेंसी ने सोमवार को दावा किया कि भारत और चीन आगामी कनाडाई आम चुनाव में दखल देने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस और पाकिस्तान भी इसी तरह का प्रयास कर सकते हैं. नवनियुक्त प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 28 अप्रैल को त्वरित चुनाव कराने का निर्णय लिया है.

ठीक नहीं चल रहे हैं दोनों देशों के रिश्ते 

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब ओटावा और नई दिल्ली के संबंध बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं. दरअसल कनाडा पर अपनी धरती पर सक्रिय भारत विरोधी तत्वों और खालिस्तानी समर्थकों को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं. इसके अलावा कनाडा पहले भी खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के दावे कर चुका है.

AI के जरिए चुनावी हस्तक्षेप का दावा

कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) की उप निदेशक वैनेसा लॉयड ने कहा कि शत्रुतापूर्ण सरकारी तत्व चुनावों में दखल देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का तेजी से उपयोग कर रहे हैं. रॉयटर्स के मुताबिक, लॉयड ने कहा, 'इस बात की प्रबल संभावना है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) मौजूदा चुनाव में कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए AI-समर्थित उपकरणों का इस्तेमाल करेगा.' उन्होंने आगे कहा, 'हमने यह भी देखा है कि भारत सरकार के पास कनाडाई समुदायों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप करने की मंशा और क्षमता दोनों हैं.'

पहले भी लगा चुका है ऐसे आरोप

कनाडा पहले भी इसी तरह के आरोप लगा चुका है, जिन्हें भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया था. पिछले साल पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 2019 और 2021 के कनाडाई चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच कर रही समिति के सामने पेश हुए थे, जहां उन्होंने विदेशी ताकतों द्वारा चुनावों को प्रभावित करने के आरोपों का सामना किया था.

हाल के महीनों में भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक संबंधों में गंभीर तनाव देखने को मिला है. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद अपने-अपने मिशन प्रमुखों सहित कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था, जिससे यह गतिरोध और गहरा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget