एक्सप्लोरर

CAA Rules: 'लोकतंत्र का सच्चा कार्य', सीएए पर अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की तारीफ

Mary Millben On CAA: अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन मे सीएए को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उनके तीसरे कार्यकाल में अमेरिका से बेहतर लोकतांत्रिक भागीदार बनने का आग्रह किया है.

Citizenship Amendment Act: जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियन (CAA) लागू किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. मिलबेन ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट के माध्यम से सीएए को लोकतंत्र सच्चा कार्य बताया है. उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर भारत के साथ बेहतर राजनयिक संबंध स्थापित किए जाने चाहिए. 

CAA पर क्या कुछ बोलीं मैरी मिलबेन?

सिंगर मैरी मिलबेन ने शुक्रवार (15 मार्च) को X पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय और पीएम मोदी को टैग करते हुए पोस्ट किया, ''पीएम मोदी अपनी आस्था के कारण सताए जा रहे लोगों के प्रति दयालु नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें भारत में घर उपलब्ध करा रहे हैं. यह धार्मिक स्वतंत्रता चाहने वाले ईसाइयों, हिंदुओं, सिखों, जैन और बौद्धों के लिए शांति का मार्ग है. जब प्रधानमंत्री तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाएं तो एक स्वर में एक बेहतर लोकतांत्रिक भागीदार बनने का लक्ष्य रखें. नागरिक संशोधन अधिनियम लोकतंत्र का सच्चा कार्य है.''

सीएए पर क्या है अमेरिका का रुख?

अमेरिका ने गुरुवार (14 मार्च) को कहा था कि वह भारत में सीएए को अधिसूचित किए जाने के बारे में अवगत है और कानून के क्रियान्वयन पर उसकी बारीकी नजर है.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सीएए को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था, ''हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं कि इस अधिनियम को कैसे लागू किया जाएगा. धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान और सभी समुदायों के लिए कानून के तहत समान व्यवहार मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं.''

बता दें कि सिंगर मिलबेन ने सोमवार (11 मार्च) भारत में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के नियमों को अधिसूचित किए जाने के बाद भी अपना समर्थन व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था, ''एक ईसाई, आस्थावान महिला और धार्मिक स्वतंत्रता की वैश्विक वकालत करने वाली महिला के रूप में मैं सीएए के कार्यान्वयन की घोषणा करने वाली मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करती हूं.'' उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी दिया था.

यह भी पढ़ें- Pakistan Reaction: CAA पर पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया, मुमताज जहरा बलोच ने दिया जहरीला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget