एक्सप्लोरर

UK High Commissioner Competition: यूके ने भारत की युवतियों को दिया बड़ा मौका, एक दिन के लिए उच्चायुक्त बनने के लिए किया आमंत्रित

UK: ब्रिटिश उच्चायोग 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भारतीय युवतियों को यूके के शीर्ष राजनयिकों में से एक के रूप में एक दिन बिताने का मौका दे रहा है.

British High Commission: ब्रिटिश उच्चायोग 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर भारतीय युवतियों को UK के शीर्ष राजनयिकों के तौर पर एक दिन बिताने का मौका देने वाला है.

नई दिल्ली में शुक्रवार (4 अगस्त) को ब्रिटिश उच्चायोग ने घोषणा की कि सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने वाली 'एक दिन के लिए उच्चायुक्त प्रतियोगिता' के तहत 18 से 23 वर्ष की भारतीय महिलाओं को दुनिया के साथ अपनी ताकत साझा करने का अवसर देगी.

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, "सतत विकास लक्ष्य हर किसी के लिए, हर जगह एक बेहतर दुनिाय बनाने पर जोर देते हैं, जैसा कि भारत अपने जी20 प्रेसीडेंसी के साथ कर रहा है." उन्होंने कहा, "मैं हमेशा इस देश में फैली प्रतिभा से हैरान हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत के मेधावी युवा इस अभियान का नेतृत्व करेंगे.''

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एक महत्वपूर्ण पल

एलिस ने एक बयान में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने की दुनिया के युवाओं की पूरी क्षमता लड़कियों और महिलाओं के बिना हासिल नहीं की जा सकती. उन्होंने आगे बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस एक महत्वपूर्ण पल है और वो इस मौके पर कई शानदार प्रविष्टियों को देखने के लिए उत्सुक है.

सवाल के जबाव में बनानी होगी वीडियो

बता दें कि आवेदन करने के लिए प्रतिभागियों को एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड करना होगा, इसमें एक सवाल 'युवा लोग सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने में कैसे मदद कर सकते हैं?' का उत्तर देना होगा. वीडियो को ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर एट दे रेट यूकेइननइंडिया टैग करके और हैशटैग हैजडेऑफदगर्ल का उपयोग करके शेयर करना होगा. इसके बाद ब्रिटिश उच्चायोग की एक जूरी विजेता का चयन करेगी जिसकी घोषणा एट दे रेट यूकेइनइंडिया सोशल मीडिया चैनलों पर की जाएगी. 

प्रतिभागी केवल एक प्रविष्टि 18 अगस्त तक उच्चायोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. उच्चायोग ने यह भी घोषणा की कि टाइम लिमिट से ज्यादा के वीडियो और साहित्यिक चोरी की कंटेंट वाले वीडियो को तुरंत अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए उच्चायुक्त व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में होंगे और यदि विजेता दिल्ली/एनसीआर से नहीं है तो उच्चायोग ने कहा कि प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में दिल्ली की यात्रा के लिए वित्‍तीय सहायता दी जाएगी.  गौरतलब है कि ब्रिटिश उच्चायोग 2017 से हर साल एक दिन के लिए उच्चायुक्त प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है

पिछले साल की विजेता थी लखनऊ की जागृति यादव 
पिछले साल की प्रतियोगिता की विजेता लखनऊ की 20 वर्षीय जागृति यादव थी. उन्होंने विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, वेस्ट यॉर्कशायर की मेयर ट्रेसी ब्रेबिन और विप्रो के कार्यकारी अध्यक्ष रिशद प्रेमजी से मुलाकात की. जागृति ने भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद के साथ STEAM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित) में 75 भारतीय महिलाओं के सम्मान में एक बुक भी लॉन्च की. 

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे भारी जानवर, वजन 30 हाथियों के बराबर! जानें कैसे खोजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget