एक्सप्लोरर

लंदन स्टेशन के बंगाली साइनबोर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल, एलन मस्क ने ये क्या कह दिया

लंदन के व्हाइटचेपल स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे साइनबोर्ड में अंग्रेजी के साथ-साथ बंगाली भाषा का भी इस्तेमाल किया है.

London Station Bengali Signage : इस सोशल मीडिया के जमाने में कभी भी किसी भी मुद्दे को तेजी से हवा दी जा सकती है और उसे एक बहुत बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है. अब सोशल मीडिया पर लंदन स्टेशन का एक द्विभाषीय साइनबोर्ड चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, लंदन के व्हाइटचेपल स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे साइनबोर्ड में अंग्रेजी के साथ-साथ बंगाली भाषा का भी इस्तेमाल किया है. जिस पर यूके के एक सांसद ने मांग की है कि यहां (लंदन में) स्टेशन के साइनबोर्ड में सिर्फ अंग्रेजी का इस्तेमाल होना चाहिए.

यूके के सांसद ने क्या की मांग?
ब्रिटेन के द ग्रेट यारमाउथ से सांसद रुपर्ट लोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से व्हाइटचेपल स्टेशन पर लगे द्विभाषीय (अंग्रेजी और बंगाली) साइनबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की. यूके के सांसद रुपर्ट लोव ने रविवार (9 फरवरी) को किए अपने पोस्ट में कहा, “यह लंदन है और इस स्टेशन का नाम भी अंग्रेजी और सिर्फ अंग्रेजी में हीं होना चाहिए. किसी अन्य भाषा में नहीं,”

ब्रिटिश सांसद का किया गया पोस्ट एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वहीं, इस पोस्ट ने टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क का ध्यान भी अपनी ओर खींचा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स के मालिक एलन मस्क ने “हां” कहकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी कहे जाने वाले एलन मस्क ने 67 साल के ब्रिटिश सांसद की मांग के तहत लंदन स्टेशन पर निगल फेराज को बदलने का आह्वान किया है. हालांकि, जहां कुछ लोग ब्रिटिश सांसद की मांग को सही कह रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने दूसरी भाषा में लिखे साइन बोर्ड के होने को गलत नहीं बता रहे हैं.

 लंदन के ट्यूब स्टेशन पर भी लगा है बंगाली साइनबोर्ड

व्हाइटचेपल स्टेशन पर इस बंगाली साइनबोर्ड को साल 2022 में पूर्वी लंदन में बांग्लादेशी समुदाय की भूमिका को श्रद्धांजलि देने के लिए लगाया गया था. यूके के इस इलाके में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी समुदाय के लोग रहते हैं.

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कदम की सराहना की थी. उन्होंने 2022 में एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा था, “यह जानकर काफी गर्व हो रहा है कि लंदन ट्यूब रेल ने व्हाइटचेपल स्टेशन पर बंगाली भाषा को इसके साइनबोई के लिए स्वीकार किया है. यह कदम 1000 साल पुराने भाषा के वैश्विक महत्ता और मजबूती को दिखाता है.”

एक अन्य पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा था, “यह कदम दिखाता है कि प्रवासियों में समान सांस्कृतिक दिशा में मिलकर काम करना चाहिए. यह हमारी संस्कृति और विरासत की जीत है.”

यह भी पढ़ेंः युद्धविराम के तहत गाजा से हट रही इजरायली सेना, नेटजारिम कॉरिडोर से वापसी, सीजफायर के अगले चरण के लिए कतर में होगी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget