एक्सप्लोरर

ब्रिटेन समेत दुनियाभर ने की लंदन हमले की निंदा

पेरिस: लंदन में हुए आतंकवादी हमले की ब्रिटेन समेत बाकी देशों ने भी तीखी निंदा की. इसी के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने के सुर भी तेज हुए हैं. लंदन के मेयर सादिक खान ने इसे ‘लंदन की निर्दोष जनता पर जानबूझ कर किया गया कायराना हमला’ करार दिया. प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि लंदन में हुई भीषण घटना को आतंकवादी हरकत से जोड़ कर देखा जा रहा है और वह इस लेकर आपात बैठक करेंगी. विपक्षी लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोरबिन ने कहा, ‘‘लंदन में क्रूर और स्तब्ध कर देने वाली घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना. इमरजेंसी सर्विस वालों का शुक्रिया.’’ स्कॉटलैंड नेशनलिस्ट पार्टी के नेता निकोल स्टरगियोन ने कहा, ‘‘लंदन से खौफनाक ख़बर आई है. सभी पीड़ितों के साथ मेरी संवेदना.’’

जर्मनी ब्रिटेन के साथ खड़ा है: चांसलर एंजेला मर्केल

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि जर्मनी ब्रिटेन के साथ खड़ा है. मर्केल ने कहा, "मैं इस बात को दोहराती हूं कि सभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम ब्रिटेन के साथ खड़े हैं.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका जो भी मदद कर सकता है वह लंदन और ब्रिटेन में करेगा. हम वहां मौजूद होंगे. हम आपके साथ हैं. ईश्वर रक्षा करे.’’

आतंक के खिलाफ लड़ाई में और बड़े साझा कोशिश की जरूरत: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने लंदन हमले को ‘क्रूरता और पागलपन’ बताते हुए उसकी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और बड़े साझा कोशिश की जरूरत पर बल दिया. सरकारी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने रूसी एजेंसी से कहा, ‘‘पुतिन ब्रिटिश जनता के लिए अपना दुख प्रकट करते हैं और लंदन में कुछ घंटे पूर्व हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं.’’ तुर्की के विदेश मंत्री एम कावसोग्लू ने कहा, ‘‘बगदाद, काबुल और अब लंदन. हम हर जगह आतंकवाद की निंदा करते हैं. साझा लड़ाई से हम इसे हरा सकते हैं.

फ्रांस पहले से कहीं ज्यादा अब ब्रिटेन के साथ है: राष्ट्रपति मैक्रों

यूरोपीय यूनियन के प्रमुख ज्यां क्लौड जुनकर ने ब्रिटिश पीएम टेरीजा मे को एक चिट्ठी लिख कर कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि लंदन की जनता यकीनन आगे बढ़ेगी ठीक वैसे ही जैसे कुछ ही दिन पहले मैनचेस्टर की जनता ने किया था. यूरोपीय यूनियन, उसके सदस्य देश और उसके सहयोगी ब्रिटेन के साथ एकजुट हो कर खड़े हैं.’’ फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस हादसे का नया तथ्य यह है कि फ्रांस पहले से कहीं ज्यादा अब ब्रिटेन के साथ है. मेरी संवेदनाए मारे गए लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget