एक्सप्लोरर

जिस लड़की के लापता होने की खबर दे रहा था रिपोर्टर, नदी में उसी के शव पर गलती से रख दिया पैर

Brazil Journalist Steps On Missing Girl's Body: ब्राज़ील में रिपोर्टिंग करते वक्त पत्रकार लेनिल्डो फ्राज़ाओ ने अनजाने में लापता 13 वर्षीय रायसा के शव पर पैर रख दिया.

ब्राज़ील के बकाबाल शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, जब एक पत्रकार ने लापता 13 वर्षीय स्कूली बच्ची की रिपोर्टिंग करते समय अनजाने में उसके शव पर पैर रख दिया. यह घटना उत्तर-पूर्वी ब्राज़ील के मियारीम नदी में हुई, जहां लड़की को आखिरी बार अपने दोस्तों के साथ देखी गई थी.

ब्रिटिश अख़बार The Sun की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकार लेनिल्डो फ्राज़ाओ नदी की गहराई दिखाने के लिए पानी में उतरे थे और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहीं नदी के तल में बच्ची का शव मौजूद है.

पानी में कुछ टकराने का अहसास
घटना के वीडियो में नजर आया कि जब पानी लेनिल्डो फ्राज़ाओ के सीने तक पहुंचा तो वह अचानक घबरा गए और उछल पड़े. उन्होंने टीम से कहा, 'मुझे नीचे कुछ महसूस हुआ, जैसे कुछ छू गया.' फिर वह घबराकर उथले पानी की ओर लौटे और पीछे मुड़कर उस जगह को देखने लगे. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है पानी के नीचे कुछ है... यह शायद उसका हाथ हो सकता है, या शायद कोई मछली... मुझे नहीं पता. मैं और अंदर नहीं जा रहा, मुझे डर लग रहा है.'

रिपोर्ट के बाद मिला शव
लेनिल्डो की रिपोर्ट के बाद 30 जून को दमकलकर्मियों और गोताखोरों ने खोजबीन दोबारा शुरू की और उसी जगह से रायसा का शव बरामद किया, जहां पत्रकार ने रिपोर्टिंग की थी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि लेनिल्डो को वास्तव में रायसा का शव छूने का एहसास हुआ था या नहीं. अपनी रिपोर्ट के दौरान लेनिल्डो फ्राज़ाओ ने  यह भी बताया था कि इस नदी में तेज धाराएं हैं और तल की गहराई असमान है, जो तैरने वालों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रायसा की मौत दुर्घटनावश डूबने से हुई थी और उसके शरीर पर किसी प्रकार की शारीरिक चोट के निशान नहीं पाए गए. उसका अंतिम संस्कार 30 जून की शाम को किया गया. रायसा की मौत के बाद उसके स्कूल ने तीन दिन का शोक घोषित किया और पूरे समुदाय ने एकजुट होकर कैंडल मार्च व प्रार्थना सभा का आयोजन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल: ईरान का दावा; पांच प्रांतों में बरसे बम
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Explained: अमेरिका और ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमलों में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
US-ईरान जंग से बाज क्यों नहीं आ रहे? 90 ठिकानों पर हमले में 3 मौतें, आखिर चाहते क्या दोनों देश?
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget