एक्सप्लोरर

माइक्रोसॉफ्ट की कमर्चारी से था बिल गेट्स का अफेयर, जांच से पहले ही कंपनी के बोर्ड से देना पड़ा था इस्तीफा

बिल गेट्स पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने महिला कर्मचारी के साथ लगभग दो दशक पुराने संबंधों को लेकर जांच शुरू की थी. लेकिन यह जांच के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा क्योंकि गेट्स ने जांच पूरा होने से पहले ही पद छोड़ दिया था. इस महिला ने  2019 में बोर्ड को लेटर लिखकर गेट्स से रिलेशनशिप की डिटेल शेयर की थीं.

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों शामिल बिल गेट्स पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने महिला कर्मचारी के साथ लगभग दो दशक पुराने संबंधों को लेकर जांच शुरू की थी. इस महिला ने कर्मचारी 2019 में बोर्ड को लेटर लिखकर रोमांटिक रिलेशनशिप की डिटेल शेयर की थीं.  

सॉफ्टवेयर दिग्गज ने कहा कि बोर्ड ने मामले की समीक्षा की और एक बाहरी लॉ फर्म की मदद से   जांच शुरू की. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह जांच के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा क्योंकि गेट्स ने जांच पूरा होने से पहले ही पद छोड़ दिया था.
 
महिला कर्मचारी को पूरा तरह से सपोर्ट करने का कंपनी का दावा
कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "2019 में एक पत्र मिला था जिसमें बिल गेट्स पर वर्ष 2000 में कंपनी के एक महिला कर्मचारी के साथ करीबी संबंध बनाने की जानकारी दी गई थी.बोर्ड की एक समिति ने मामले को रिव्यू किया और जांच करने के लिए बाहरी लॉ फर्म की सहायता ली. पूरी जांच के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने उस महिला कर्मचारी को पूरा सपोर्ट जिसने इस मामले में चिंता व्यक्त की थी.  "

डाउ जोन्स ने पहले रिपोर्ट किया था कि माइक्रोसॉफ्ट के निदेशकों ने महिला कर्मचारी के साथ गेट्स की इंवॉल्मेंट अनुचित पाया था और फैसला किया था कि उन्हें बोर्ड से हटना होगा. कंपनी ने जांच के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है.
 
परोपकार के कार्यों के लिए बोर्ड से हटने की कही थी बात 
गेट्स ने पिछले साल मार्च में कहा था कि वह परोपकार के कार्यों को अधिक समय देने के लिए बोर्ड से हट रहे हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने उस समय कहा था कि गेट्स 2008 के बाद से डे टू डे भूमिका में सक्रिय नहीं हैं. गेट्स ने 1975 में सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की थी और 2000 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया. उसी साल उनका फाउंडेशन शुरू हुआ था .
 
गेट्स के प्रवक्ता का दावा, बोर्ड से हटने का मामले से कोई लेना-देना नहीं
गेट्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड छोड़ने के उनके फैसले का एक कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशन से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "लगभग 20 साल पहले एक अफेयर था, जो सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया. बोर्ड से हटने का उनका निर्णय किसी भी तरह से इस मामले से संबंधित नहीं था."

बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने शादी के 27 साल बाद इस महीने की शुरुआत में तलाक की घोषणा की थी. दोनों ने यह भी कहा था कि वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ-साथ काम करते रहेंगे.


यह भी पढ़ें-
क्या लैब में बना कोरोना वायरस? दुनिया के 18 बड़े वैज्ञानिकों ने उठायी जांच की मांग

भारत बायोटेक ने कहा- यूके स्ट्रेन और भारत में मिले कोरोना वैरिएंट पर प्रभावी है स्वदेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget