एक्सप्लोरर

बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार कठघरे में, भ्रष्टाचार मामले में दी गवाही, क्या मिलेगा न्याय?

Israel: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को भ्रष्टाचार मामले में पहली बार गवाही दी जो ऐतिहासिक घटना मानी जा रही है. ये पहला अवसर है जब किसी मौजूदा पीएम ने आपराधिक मुकदमे में गवाही दी.

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार (10 दिसंबर) को भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे में पहली बार कठघरे में खड़े होकर गवाही दी. यह घटना ऐतिहासिक है क्योंकि इजरायल के इतिहास में ये पहला मौका है जब किसी मौजूदा प्रधानमंत्री ने आपराधिक मुकदमे में प्रतिवादी के रूप में गवाही दी हो. नेतन्याहू ने अपनी गवाही के दौरान अदालत में सहजता दिखाते हुए अपनी बात रखी और आरोपों को निराधार करार दिया.

8 साल बाद सच कहने का मौका मिला- नेतन्याहू

तेल अवीव की अदालत में गवाही देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि वह इस पल का आठ साल से इंतजार कर रहे थे ताकि वह सच बोल सकें. उन्होंने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि उनका बयान अभियोजन पक्ष के मामले को खत्म कर देगा. नेतन्याहू ने खुद को निर्दोष बताते हुए घटनाओं को अपने तरीके से पेश किया और अदालत को अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी कुछ बातें शेयर की. उन्होंने सिगार पीने की अपनी आदत के बारे में बताया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि वह शैंपेन से नफरत करते हैं.

नेतन्याहू ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

नेतन्याहू पर आरोप हैं कि उन्होंने मीडिया के कारोबारियों से अपने और अपने परिवार के लिए सकारात्मक कवरेज पाने के बदले में उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक हितों को बढ़ावा दिया. इसके अलावा उन पर एक अरबपति हॉलीवुड निर्माता से सिगार और शैंपेन लेने का भी आरोप है. इन आरोपों के बावजूद नेतन्याहू ने उन्हें बेबुनियाद और झूठा बताया.

इजरायली सेना की सीरिया में घुसपैठ का विवाद

इजरायल ने मंगलवार (10 दिसंबर) को सीरिया में स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की जिसके बाद सीरियाई अधिकारियों ने दावा किया कि इजरायली सेना देश के भीतर घुस आई है. हालांकि इजरायल ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसके सैनिक सिर्फ बफर जोन में मौजूद थे. इजरायल का कहना है कि उसने सीरियाई हथियारों को दुश्मनों से बचाने के उद्देश्य से ये हमले किए. इस घटना के बाद मिस्र, कतर, जॉर्डन और सऊदी अरब ने इजरायल की इस घुसपैठ की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद बढ़ा

सीरिया में इजरायल की घुसपैठ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद को जन्म दिया है. सीरियाई अधिकारियों ने इसे इजरायल की एक नई सैन्य रणनीति के रूप में देखा जबकि कई अरब देशों ने इसे गंभीर आरोप मानते हुए इसके खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. इस घटना ने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है जहां इजरायल और सीरिया के बीच पहले से ही संघर्ष चल रहा है.

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हर उम्र की महिलाओं के साथ हो रहा रेप', हिंदुओं के खिलाफ हमले पर भड़कीं साध्वी ऋतंभरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget