एक्सप्लोरर

बतौर राष्ट्रपति एयर फोर्स वन में आखिरी उड़ान से शिकागो पहुंचेंगे ओबामा

वाशिंगटन: राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका के सर्वोच्च पद पर रहते हुए एयर फोर्स वन विमान में आखिरी सफर अपने गृहनगर शिकागो का करने वाले हैं. ओबामा राष्ट्रपति पद पर अपने सफल कार्यकाल के समापन पर वहां एक भाषण देंगे. यह जानकारी अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है.

अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में शहर से बाहर यह उनकी आखिरी यात्रा हो सकती है क्योंकि 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें राष्ट्रपति का पद डोनाल्ड ट्रंप के हवाले करना है. ओबामा ने अपनी छोटी बेटी की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए अगले दो साल तक वाशिंगटन डीसी में रहने के लिए एक मकान किराए पर लिया है. अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति को सरकारी आवास नहीं मिलता जबकि भारत में ऐसा होता है. हालांकि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा मिलेगी.

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘शिकागो की यात्रा वाशिंगटन डीसी से बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति ओबामा की आखिरी यात्रा होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एयर फोर्स वन विमान से भी उनकी राष्ट्रपति के तौर पर आखिरी उड़ान होगी. हालांकि यह परंपरा रही है कि पूर्व राष्ट्रपति शपथ ग्रहण पूरा हो जाने पर इस विमान में विदेश की एक आखिरी उड़ान भरता है.’’ आगामी 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण कर लेने के बाद ओबामा एयर फोर्स वन विमान में एक बार अंतिम पारंपरिक उड़ान भरेंगे. अर्नेस्ट ने यह नहीं बताया कि ओबामा अंतिम एयर फोर्स वन उड़ान के लिए कहां जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति और फर्स्ट लेटी मिशेल ओबमा शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही समय बाद शहर से जाएंगे. लेकिन निश्चित तौर पर वे वाशिंगटन डीसी में अपने किराए के मकान में लौटेंगे.’’ अपनी प्रभावशाली भाषणों के लिए पहचाने जाने वाले ओबामा मंगलवार रात को अपने गृहनगर से देश के नाम एक बड़ा संबोधन देंगे. अर्नेस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति अभी भाषण पर काम कर रहे हैं. वह भविष्य के लिए भाषण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसमें अमेरिका में पिछले आठ साल में हुई अहम प्रगति को संक्षिप्त रूप से परखा जाएगा.

अर्नेस्ट ने कहा, ‘‘लेकिन राष्ट्रपति ज्यादा समय यह बताने में लगाएंगे कि उनके अनुसार हमारे सामने खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए क्या किया जाना जरूरी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के दिमाग में चलने वाले अधिकतर समाधान उन मूल्यों पर आधारित हैं, जिनमें लगभग हर अमेरिकी यकीन रखता है. इन मूल्यों में न्याय और निष्पक्षता शामिल हैं. इसमें यह विचार शामिल है कि यदि आप मेहनत करते हैं तो आपको सफलता का अवसर मिलना चाहिए, फिर चाहे आप कैसे भी दिखते हों, आपका अंतिम नाम कुछ भी हो और आप किसी से भी प्यार करते हों.’’ अर्नेस्ट ने कहा कि उनके भाषण में उनकी विदेश नीति से जुड़े कई पहलू भी शामिल हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि उनके भाषण के एक बड़े हिस्से में उन घरेलू नीतियों और मुद्दों को केंद्र में रखा जाएगा, जिनपर अगले राष्ट्रपति को सावधानीपूर्वक ध्यान देना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget