एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Student Died : किर्गिस्तान में भारतीय छात्र की मौत की वजह क्या है? आपको पढ़नी चाहिए

Andhra Pradesh Student Died : छात्र की पहचान दसारी चंदू के रूप में हुई है, वह अनाकापल्ले जिले के रहने वाले थे

Andhra Pradesh Student Died : किर्गिस्तान में आंध्र प्रदेश के एक 21 वर्षीय MBBS छात्र की झरने के पास बर्फ में फंसने से मौत हो गई. छात्र की पहचान दसारी चंदू के रूप में हुई है, वह अनाकापल्ले जिले के रहने वाले थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस विश्वविद्यालय में वह पढ़ रहे थे, वहां परीक्षा खत्म होने के बाद चंदू अन्य छात्रों और आंध्र प्रदेश के कुछ दोस्तों के साथ झरने पर गए थे. इस दौरान चंदू बर्फ में फंस गए और उनकी जान चली गई.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय मेडिकल के छात्र दसारी चंदू आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले के मदुगुला गांव के निवासी थे और किर्गिस्तान में MBBS की पढ़ाई कर रहे थे. वह सेकंड ईयर में थे. किर्गिस्तान के अधिकारियों ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी है. बताया गया कि दसारी चंदू ने अपनी दूसरे वर्ष की परीक्षा समाप्त कर ली थी और अपने 4 दोस्तों के साथ सैर पर थे, जो आंध्र प्रदेश से भी थे। जमे हुए झरने के पास बर्फ में फंसने से उनकी मृत्यु हो गई. वह एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पिछले साल किर्गिस्तान गए थे.

बता दें कि चंदू अनाकापल्ले के प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के मालिक दसारी भीम राजू के बेटे थे. वह एक साल पहले एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान गए थे. चंदू के परिवार ने भारत सरकार से शव को वापस लाने की अपील की है. अनाकापल्ले  की सांसद बी वेंकट सत्यवती ने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी को इस मामले की जानकारी दी है.

बॉडी को भारत लाने की तैयारी
सांसद सत्यवती के मुताबिक, रेड्डी ने किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात की और चंदू की बॉडी को लाने के लिए सभी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया. चंदू के माता-पिता ने बताया कि वे अपने बेटे की बॉडी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के पास पहुंचे. उन्होंने कहा कि है कि रेड्डी किर्गिस्तान में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं और शव को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है. द सियासत डेली की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि रेड्डी ने किर्गिस्तान में भारतीय दूतावास से बात की और चंदू के अवशेषों को भारत लाने में सहायता का आग्रह किया.

403 छात्रों की गई अब तक जान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फरवरी में संसद को बताया था कि 2018 से अब तक विदेश में 403 छात्रों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक , फरवरी तक कनाडा में 91, अमेरिका में 36, यूके में 48, ऑस्ट्रेलिया में 35, रूस में 40, जर्मनी में 20, यूक्रेन में 21, साइप्रस में 14 भारतीय छात्रों की मौत हुई. फिलीपींस और इटली में 10-10, और किर्गिस्तान कतर और चीन में नौ-नौ छात्रों की अब तक जान चली गई. पिछले हफ्ते भी अमेरिका में कई छात्रों की जान जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget