एक्सप्लोरर

तीन मिनट के भीतर 15000 फुट नीचे आया अमेरिकन एयरलाइंस का विमान, यात्री सुरक्षित

American Airlines: अमेरिकन एयरलाइंस का फ्लोरिडा जा रहा एक प्लेन अचानक तीन मिनट के भीतर 15000 फुट से अधिक नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.

American Airlines Flight Drops: अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. अमेरिकन एयरलाइंस का फ्लोरिडा जा रहा एक प्लेन अचानक तीन मिनट के भीतर 15000 फुट से अधिक नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.

अमेरिकन एयरलाइंस का फ्लेन 5916 अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट से गेन्सविले फ्लोरिडा जा रहा था. इस घटना ने यात्रियों को तब हिलाकर रख दिया जब विमान ने संभावित दबाव समस्या की सूचना दी.  

11 मिनट में लगभग 20,000 फीट नीचे आया प्लेन

फ्लाइटअवेयर की ओर से शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, फ्लेन 11 मिनट के भीतर लगभग 20,000 फीट नीचे आ गया. 43 मिनट की यात्रा के बाद विमान छह मिनट से भी कम समय में 18,600 फीट नीचे उतरा. 
 
ऑक्सीजन मास्क की मदद से सांस ले रहे थे यात्री

घटना की तस्वीरें एक्स पर शेयर की गई है, जिसमें प्लेन में ऑक्सीजन मास्क लटका हुआ दिख रहा है और कई यात्री इसकी मदद से सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं.

फ्लाइट में मौजूद एक यात्री और फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैरिसन होव ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर करते हुए लिखा, "घटना भयानक थी और तस्वीरों से जलने की गंध, तेज धमाके या कानों की आवाज का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है." उन्होंने आगे कहा, "फ्लाइट में मौजूद अद्भुत फ्लाइट क्रू- केबिन स्टाफ और पायलटों को बधाई." 

एक अन्य ट्वीट में होव ने कहा, "फ्लाइट में कुछ खराब हो गया और केबिन में दबाव कम हो गया." उन्होंने कहा कि "विंग फ्लैप हमारी ऊंचाई को तुरंत कम करने निकले ताकि अधिक ऑक्सीजन हो सके" उन्होंने आगे कहा, "यह हादसा डरावना था लेकिन अंत में सब ठीक हो गया."

सुरक्षित उतारा गया प्लेन

अमेरिकन एयरलाइंस ने फॉक्स न्यूज को दिए एक बयान में कहा कि दबाव की समस्या के कारण फ्लाइट क्रू ने कम ऊंचाई पर सुरक्षित रूप से उतरने का फैसला किया. जिसके बाद अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5916, गुरुवार (10 अगस्त) को जीएनवी में सुरक्षित रूप से उतर गई.

एक प्रवक्ता ने यात्रियों से कहा, "हम सुरक्षित रूप से कम ऊंचाई पर उतर गए." उन्होंने आगे कहा, "हम किसी भी असुविधा के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं और अपनी टीम को यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद देते हैं." 

यह भी पढ़ें- रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन के बड़े अधिकारी समेत 7 की मौत, जबकि 67 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget