एक्सप्लोरर

America: जो बाइडेन की सुरक्षा में भारी चूक, अनजान विमान की घुसपैठ के बाद सेफ हाउस पहुंचाए गए राष्ट्रपति

Joe Biden Security: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी (Anthony Guglielmi) ने कहा कि घटना के बाद विमान को तुरंत प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया था.

America Huge Lapse in Security of Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रेहोबोथ बीच (Rehoboth Beach) इलाके में अचानक एक छोटा विमान नो फ्लाइ जोन में आ गया. डेलावेयर के रेहोबोथ बीच पर जो बाइडेन अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे थे. बाइडेन के वेकेशन होम के ऊपर एक अनजान विमान को देखा गया. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. जिसके बाद सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस (Secret Service) ने एहतियातन अमेरिकी राष्ट्रपति को सेफ हाउस (Safe House) पहुंचा दिया. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर पूरे मामले की पुष्टि की है. व्हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि एक छोटे विमान ने वेकेशन होम के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. इस कारण एहतियाती कदम उठाया गया, हालांकि इससे राष्ट्रपति या उनके परिवार को कोई खतरा नहीं था. 

जो बाइडेन की सुरक्षा में भारी चूक!

व्हाइट हाउस ने कहा कि एक छोटा निजी विमान गलती से राष्ट्रपति जो बिडेन के समुद्र तट के घर के ऊपर से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में आ गया. जिसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी यानी कि उनकी पत्नी जिल बाइडेन को थोड़ी देर के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में हुई घटना के बारे में कहा कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला सुरक्षित हैं और कोई हमला नहीं हुआ था. 

सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा को लेकर सीक्रेट सर्विस ने कहा कि विमान गलती से एक सुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश कर गया और उसे तुरंत बाहर कर दिया गया था. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि विमान को तुरंत प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया. शुरूआती जांच से पता चलता है कि पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था. उसने NOTAMS (नोटिस टू एयरमेन) का पालन नहीं किया. पायलट ने जारी किए गए फ्लाइट गाइडेंस का पालन भी नहीं किया. 

फेडरल एजेंसी कर रही है पायलट से पूछताछ

नियम के मुताबिक पायलट को उड़ान भरने से पहले अपने रूट पर नो फ्लाई जोन (No Fly Zone) के बारे में पता लगाना होता है. फिलहाल फेडरल एजेंसी उस पायलट से पूछताछ कर रही है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) का घर हमेशा ही उड़ान निषिद्ध क्षेत्र (Flight Prohibited Area) होता है. अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन अमेरिकी राष्ट्रपति की हवाई सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है.

ये भी पढ़ें:

US-Saudi Arabia Relations: सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति पर जो बाइडेन ने कहा- मेरा रुख नहीं बदलने वाला

Russia Ukraine War: पूर्वी यूक्रेन के इस शहर में भीषण लड़ाई, यूक्रेन का दावा- रूसी सेना पीछे हटने को मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget