एक्सप्लोरर

अलकायदा-ISIS से जुड़े समूह कोविड-19 पर गलत जानकारियां फैला रहे: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अपराधी और हिंसक चरमपंथी महामारी का इस्तेमाल नेटवर्क तैयार करने और सरकारों में लोगों के विश्वास को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी समूहों ने कोरोना वायरस को ले कर साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाई है

अलकायदा और आईएसआईस से संबद्ध संगठन कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल ‘‘साजिश की मनगढ़ंत कहानियां’’ (कान्सिपिरेसी थ्योरी) फैलाने में कर रहे हैं. उनका मानना है कि वायरस ‘‘काफिरों को सजा दे’’ रहा है और यह पश्चिम पर ‘‘खुदा का कहर’’ है. ये संगठन आतंकवादियों को इसका इस्तेमाल जैविक हथियार के रूप में करने के लिए भड़का रहे हैं.  ये बात संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कही गई है.

रिपोर्ट में दी गई है ये जानकारी

इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘वायरस को लेकर गलत जानकारियों रोकना: कोविड-19 महामारी के दौरान आतंकवादियों, हिंसक चरमपंथियों और आपराधिक समूहों द्वारा सोशल मीडिया का दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल’ है और इसे ‘संयुक्त राष्ट्र अंतरक्षेत्रीय अपराध एवं न्याय अनुसंधान संस्थान’ (यूएनआईसीआरआई) ने बुधवार को जारी किया है. रिपोर्ट के अनुसार, अपराधी और हिंसक चरमपंथी महामारी का इस्तेमाल नेटवर्क तैयार करने और सरकारों में लोगों के विश्वास को कमजोर करने के लिए कर रहे हैं और वे वायरस को हथियार बनाने की बातें कर रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी, हिंसक अतिवादी और संगठित आपराधिक समूहों ने कोरोना वायरस को ले कर साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है.

कोरोना के संबंध में फैलाई गई साजिश की मनगढंत कहानियां 

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘आईएसआईएल और अल-कायदा से जुड़े समूहों ने भी वायरस के संबंध में साजिश की मनगढ़ंत कहानियां फैलाईं और लोगों को बताया कि वायरस ‘अल्लाह का सैनिक’ है और यह काफिरों और वर्षों से मुस्लिमों को नुकसान पहुंचाने वाले दुश्मनों को सजा दे रहा है. रिपोर्ट में उदाहरण देते हुए बताया गया है कि आईएसआईएल और अलकायदा ने दावा किया कि ‘‘वायरस पश्चिम पर टूटा खुदा का कहर’’ है. वहीं, अल-शबाब ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रसार ‘‘देश पर हमला करने वाली’’ ईसाई (क्रुसेडर) ताकतें और उनके हिमायती काफिर देश कर रहे हैं.

 ग्लोबल फतवा इंडेक्स ने इन समूहों की पहचान की 

रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल फतवा इंडेक्स ने कोविड-19 के संबंध में आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े समूहों के संदेशों की पहचान की. इनमें गैर-अधिकारिक फतवा भी शामिल हैं जिनमें कोरोना वायरस से संक्रमित आईएसआईएस सदस्यों से कहा गया था कि वे ‘‘जैविक बम’’ की तरह काम करें और संगठन के दुश्मनों में जान-बूझकर इसका प्रसार करें.

ये भी पढ़ें-

मनमोहन सिंह ने 26/11 अटैक के बाद क्यों नहीं किया पाकिस्तान पर हमला? बराक ओबामा ने बताया

बराक ओबामा ने बताया पाक में लादेन को मारने का पूरा प्लान, कहा- ऑपरेशन पूरा होते ही किया था जरदारी को फो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget