एक्सप्लोरर

संसद भंग होने के बाद विपक्ष ने बुलाया ‘अपना सत्र’, इमरान खान के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ भी किया पास

विपक्ष ने कार्यवाही को ‘‘कानूनी एवं वैध’’ घोषित किया, हालांकि यह सचिवालय के कर्मचारियों के समर्थन के बिना और यहां तक कि ध्वनि उपकरण के बिना भी आयोजित किया गया था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक नाटकीय घटनाक्रम में विपक्ष ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा संसद भंग किए जाने के बाद एक ‘‘अपना सत्र’’ बुलाया और प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ ‘‘अविश्वास प्रस्ताव’’ को करीब 200 मतों के साथ पारित कर, उसके ‘‘सफल’’ होने की घोषणा कर दी.

समाचार पत्र ‘डॉन’ में सोमवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, ‘‘मतदान’’ के परिणाम की घोषणा पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता एवं नेशनल असेंबली (एनए) के पूर्व अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने की, जिन्होंने रविवार को एनए के अध्यक्ष असद कैसर द्वारा घोषित अध्यक्षों के पैनल के सदस्य के रूप में बैठक की अध्यक्षता की थी.

खबर के अनुसार, विपक्ष ने कार्यवाही को ‘‘कानूनी एवं वैध’’ घोषित किया, हालांकि यह सचिवालय के कर्मचारियों के समर्थन के बिना और यहां तक कि ध्वनि उपकरण के बिना भी आयोजित किया गया था. उन्होंने प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को 197 मतों के साथ सफल घोषित किया.

इमरान की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने खारिज की संसद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान की सिफारिश पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है. इससे कुछ ही देर पहले नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. खान ने संसद के निचले सदन, 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में प्रभावी तौर पर बहुमत खो दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
देश के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने पाकिस्तान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा था कि नेशनल असेंबली को भंग करने के संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा शुरू किए गए सभी आदेश और कदम अदालत के आदेश पर निर्भर होंगे. न्यायाधीश बंदियाल ने साथ ही इस ‘हाई-प्रोफाइल’ मामले की सुनवाई एक दिन के लिए स्थगित कर दी थी.

विपक्ष के नेशनल असेंबली ‘‘सत्र’’ में क्या हुआ?
विपक्ष के नेशनल असेंबली ‘‘सत्र’’ के दौरान, सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के पूर्व सहयोगियों के सदस्यों और पीटीआई के 22 असंतुष्ट सांसदों ने उस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया, जिसे औपचारिक रूप से विपक्ष के नेता एवं पीएमएल के अध्यक्ष एन शहबाज शरीफ द्वारा प्रस्तुत किया गया था.

खबर के अनुसार, हैरानी की बात यह रही कि पीएमएल-क्यू के प्रमुख चौधरी शुजात हुसैन के बेटे चौधरी सालिक हुसैन ने भी विपक्ष के प्रस्ताव का समर्थन किया. यह कदम चौधरी परिवार में कथित दरार की पुष्टि करता है.

सचिवालय के कर्मचारियों की अनुपस्थिति में, सादिक के मतदान शुरू होने की घोषणा करने के बाद, मुर्तजा जावेद अब्बासी (जो पीएमएल-एन सरकार के दौरान डिप्टी स्पीकर थे) उन सदस्यों के नाम दर्ज करते दिखे, जो वोट देने पहुंचे थे.  खबर के मुताबिक, अब्बासी ने कहा कि उपाध्यक्ष कासिम सूरी को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा किए बिना बैठक का सत्रावसान करने का अधिकार नहीं है.

खबर के अनुसार, सादिक ने अध्यक्ष की कुर्सी संभाली और कार्यवाही का संचालन किया. उन्होंने ध्वनि मत के माध्यम से सदस्यों की मंजूरी लेने के बाद उपाध्यक्ष के फैसले को पलट दिया और फिर शहबाज को मतदान के लिए प्रस्ताव को औपचारिक रूप से पेश करने की अनुमति दी और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे छह अप्रैल तक ‘‘स्थगित’’ कर दिया.

नेशनल एसेंबली को भंग किए जाने के बाद, उच्चतम न्यायालय ने सभी पक्षों को कोई ‘‘असंवैधानिक’’ कदम ना उठाने का आदेश देते हुए सोमवार को मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया था.

यह भी पढ़ें: 

Pakistan News: केयरटेकर प्रधानमंत्री के लिए राष्ट्रपति को इमरान खान ने भेजे ये दो नाम, शहबाज शरीफ ने किया इनकार

संसद भंग और तख्तापलट: पाक की सत्ता में इमरान की वापसी मुश्किल, नवाज से लेकर मुशर्रफ तक को मिली थी करारी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget