एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: काबुल में तालिबान के आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत, 145 घायल

अफगान अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 10 नागरिक और चार पुलिसकर्मी धमाके में मारे गए. घायल हुए 145 लोगों में 92 आम नागरिक हैं. हमले का जिम्मा लेने वाले तालिबान ने दावा किया कि यह बहुत बड़ा ट्रक बम था.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को तालिबान के एक आत्मघाती हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 145 घायल हो गए. तालिबान के साथ शांति समझौते के बाद लग रहा था कि हिंसा थम रही है. लेकिन पूरे अफगानिस्तान में एक बार फिर रक्तपात का दौर लौट आया. देश में पिछले महीने हिंसा में करीब 1,500 लोग हताहत हुए हैं. अफगानिस्तान की राजधानी में काबुल में आज तालिबान ने कार बम विस्फोट किया. सुबह करीब नौ बजे हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसमान में धुएं की चादर फैल गई और घटनास्थल से दूर स्थित दुकानों के भी शीशे टूट गए. देश के गृह मंत्रालय ने बताया कि कार बम से यह विस्फोट किया गया. लेकिन हमले का जिम्मा लेने वाले तालिबान ने दावा किया कि यह बहुत बड़ा ट्रक बम था. एक अफगान सुरक्षा अधिकारी ने भी बताया कि यह ट्रक बम था.

अफगान अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 10 नागरिक और चार पुलिसकर्मी धमाके में मारे गए. घायल हुए 145 लोगों में 92 आम नागरिक हैं. एक स्थानीय पत्रकार ज़केरिया हसानी ने बताया ''धुआं छंटने पर मैंने कई महिलाओं को विस्फोट स्थल पर बदहवास हालत में अपने पति या बच्चों की तलाश करते देखा.'' इस महीने के शुरू में दोहा में अमेरिका और तालिबान की आठवें दौर की बैठक हुई. इसका उद्देश्य शांति समझौता था जिसके तहत अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की उपस्थिति कम की जानी थी. अफगानिस्तान में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के साथ ही हिंसा बढ़ गई है.

मंगलवार को तालिबान ने अफगान नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए आगाह किया था. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि विस्फोट पश्चिमी काबुल में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हुआ. एक दुकानदार अहमद सालेह ने बताया, ''मैंने बड़ा धमाका सुना और मेरी दुकान के सभी खिड़कियों के शीशे टूट कर बिखर गए.'' उन्होंने कहा, ''मेरा सिर घूम रहा है और अब भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन धमाके से, करीब एक किलोमीटर दूर तक की तकरीबन 20 दुकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए.''

सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई. आमतौर पर आतंकवादी किसी स्थान को निशाना बनाने के लिए आत्मघाती हमलावर का इस्तेमाल करते हैं और उसके बाद बंदूकधारी इलाके में गोलीबारी करते हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात को अफगान कमांडो ने इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया.

कर्नाटक: येदियुरप्पा से बोले अमित शाह- मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बाढ़ राहत पर ध्यान दें

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget