एक्सप्लोरर

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान ट्रेन हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल, चौतरफा बिखरे दिखे शव

Pakistan Train Accident Update: पाकिस्तान में हुए ट्रेन हादसों में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही हैं. इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हैं.

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में रविवार (6 अगस्त) को हुए ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. दरअसल, यहां हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गई, जिससे दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई हैं, 80 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिससे मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है. 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच सहारा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. जिसमें 80 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सिंध के नवाबशाह में पीपुल्स मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. 

ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद 

इस हादसे को देखते हुए पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों ने कहा कि सिंध के आंतरिक जिलों से ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है, परिचालन बहाल करने में 18 घंटे तक का समय लग सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि पटरियों से बोगियों को हटाने में समय लगता है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. 

राहत और बचाव कार्य पर फोकस: महमूद रहमान

पाकिस्तान रेलवे के उपाधीक्षक महमूद रहमान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिलहाल ध्यान बचाव कार्य और पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने पर है. दुर्घटना की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी जांच के लिए जल्द ही टीम गठित की जाएगी. उन्होंने मरने वालों की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों से कम से कम 15 शव बरामद किए जा चुके हैं. मृतकों में अधिकांश लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. 

ये भी पढ़ें: Imran Khan In Jail: सोने से पहले पढ़ी नमाज़, सुबह उठकर किया नाश्ता, जानें जेल में कैसी कटी इमरान खान की पहली रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget