एक्सप्लोरर

Xi Jinping से बातचीत के पहले बोले Biden, रूस की निंदा नहीं करना विभिन्न मुद्दों पर चीन के घोषित रुख के खिलाफ

साकी ने घोषणा की कि दोनों देशों के बीच चल रही आर्थिक प्रतिस्पर्धा और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए बाइडन शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी के साथ बात करेंगे

अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन में रूस जो कर रहा है उसकी चीन द्वारा स्पष्ट निंदा नहीं करना बीजिंग द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों और देशों की संप्रभुता के सम्मान सहित विभिन्न मुद्दों पर उसके घोषित रुख के खिलाफ है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के बीच शुक्रवार को फोन पर संभावित बातचीत से पहले व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव जेन साकी ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसी अन्य देश पर हमला करने में रूस को चीन की सहायता प्रमुख चिंता का विषय है और उस पर प्रतिक्रिया के परिणाम होंगे.

साकी ने घोषणा की कि दोनों देशों के बीच चल रही आर्थिक प्रतिस्पर्धा और यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए बाइडन शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी के साथ बात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह  राष्ट्रपति बाइडन के लिए यह आकलन करने का एक अवसर है कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग कहां खड़े हैं.

निराशाजनक है चीन द्वारा रूस की निंदा नहीं करना

बेशक, रूस जो कर रहा है, उसकी चीन द्वारा निंदा का अभाव है. यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मूल सिद्धांतों सहित, राष्ट्रों की संप्रभुता के सम्मान के मूल सिद्धांतों सहित विभिन्न मुद्दों पर चीन के घोषित रुख के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इसका पता इस तथ्य से चलता है कि रूस जो कर रहा है उसकी चीन ने निंदा नहीं की है.

यह फोन कॉल ऐसे समय होगी जब हमने रूस के साथ चीन के खड़े होने और इसके संभावित प्रभावों और परिणामों के बारे में अपनी गहरी चिंताओं को स्पष्ट कर दिया है. दोनों नेताओं के बीच बहुप्रतीक्षित फोन कॉल की घोषणा ऐसे समय की गई है जब कुछ दिनों पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग जिची से रोम में मुलाकात की थी.

डिप्लोमेसी में यकीन रखते हैं राष्ट्रपति बाइडेन

साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन नेताओं के बीच कूटनीति में विश्वास रखते हैं. उनके पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है, यह देखते हुए कि राष्ट्रपति ने पिछली बार राष्ट्रपति शी के साथ डिजिटल संवाद पिछले नवंबर में किया था.’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात से चिंतित है कि चीन रूस को यूक्रेन में इस्तेमाल करने के लिए सैन्य उपकरण मुहैया कराकर सीधे मदद करने पर विचार कर रहा है. चीन ने यूक्रेन में रूसी हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया है.

ISKCON Temple Attack: बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू, ढाका के इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर हमला, कई लोग घायल

चीन में कोरोना के साथ आर्थिक प्रभाव से निपटने की चुनौती, शी जिनपिंग ने ये प्लान बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर

वीडियोज

US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget