एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait: 'ये इनको RSS की शाखा में सिखाया गया है', BJP नेता के 'आंख निकाल लेंगे वाले' बयान पर बोले राकेश टिकैत

Rakesh Tikait on Arvind Sharma Statement: रोहतक में बीजेपी नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा के बयान पर BKU नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हमला बोला है.

हरियाणा (Haryana) के रोहतक (Rohtak) में बीजेपी (BJP) नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) के विवादित बयान पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने हमला बोला है.  अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को धमकी देते हुए आंख निकाल लेने की धमकी दी थी. अपने बयान में अरविंद शर्मा ने कहा था, 'एक बात सुन लें कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा कि मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे. उसको छोड़ेंगे नहीं. ये छटपटा रहे हैं. ये किस बात के लिए छटपटा रहे हैं, राज के लिए और एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भारतीय जनता पार्टी राज को नहीं छोड़ने वाली.'

शर्मा के इस बयान पर राकेश टिकैत ने कहा, ये सब बातें उन्हें संघ की शाखा में सिखाई गई हैं. उनके मुख्यमंत्री और नेताओं ने भी इसी तरह के बयान दिए हैं कि आंख के बदले आंख और हाथ के बदले हाथ. क्या ये अफगानिस्तान में रहते हैं या इनका तालिबान से कनेक्शन है? गौरतलब है कि किसान पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. 

इससे पहले शुक्रवार (5 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और कई अन्य नेताओं को रोहतक के किलोई गांव में किसानों ने बंधक बना लिया था. इतना ही नहीं मंदिर के बाहर खड़ी गाड़ियों की हवा तक निकाल दी गई थी. किसानों के विरोध को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. इतना ही नहीं, किसानों ने लाइव प्रसारण दिखा रही टीवी स्क्रीन की लाइन भी काट दी थी. किसानों का कहना था कि संयुक्त किसान मोर्चा ने बीजेपी और जेजेपी नेताओं के कार्यक्रम का विरोध करने के निर्देश जारी कर रखे हैं. किसान आंदोलन के चलते वे बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, हर एक कार्यक्रम का विरोध होता रहेगा.

ये भी पढ़ें 

Farm Laws: सरकारों की तरह 5 साल तक चल सकता है आंदोलन, स्टैंड बाय पर हैं किसान- राकेश टिकैत

Farmer Protest: किसान नेताओं ने सिंघु बॉर्डर पर बुलाई मीटिंग, 9 नवंबर को होगा अहम फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget