एक्सप्लोरर

यूपी में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी, कहीं 44 तो कहीं 46 के पार पहुंचा पारा

उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरसा रही है. गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. हर जिले के अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरसा रही है. गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. हर जिले के अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हो या बुंदेलखंड, पूर्वांचल हो या फिर अवध का इलाका, हर जगह गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है. 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46-47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान यूपी के अलग-अलग शहरों में देखने को मिल रहा है.

बीजेपी के 8 विधायकों को धमकी- 3 दिन में 10 लाख नहीं दिए तो परिवार खत्म कर दूंगा

नोएडा में तापमान 42 डिग्री, बुलंदशहर में 44 डिग्री, लखनऊ में 44 डिग्री, बांदा में 45 डिग्री, मेरठ में 38 डिग्री, कानपुर में 40 डिग्री, उन्नाव में 39 डिग्री, झांसी में 43 डिग्री तक पहुंच गया है.

संगम के शहर इलाहाबाद में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश रोजाना नये रिकार्ड कायम रही है. बीते चौबीस घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री रिकार्ड किया गया और यह सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ.

डॉ. कफील ने केरल में निपाह पीड़ितों के इलाज की जताई इच्छा, CM विजयन ने कहा- वेलकम

तापमान के छियालीस डिग्री का आंकड़ा पार होने की वजह से इलाहाबाद का जन-जीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है. आसमान से बरस रही आग और उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है.

हालात यह है कि दिन चढ़ते ही यहां सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग बेहद ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलते हैं. दिन में सूरज की तपिश लोगों पर कहर बरपाती है तो शाम होते ही उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर देती हैं.

महाराष्ट्र में शिवसेना के खिलाफ प्रचार करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

मौसम के तीखे तेवर के चलते यहाँ सैकड़ों लोग हीट स्ट्रोक का शिकार होकर अलग- अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. अस्पतालों की ओपीडी मरीजों की भीड़ से भरी पडी हुई हैं. मौसम के जानकारों के मुताबिक़ संगम नगरी इलाहाबाद के लोगों को फिलहाल बेहाल कर देने वाली इस गर्मी से निजात नहीं नहीं मिलनी वाली है.

जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और अगले एक हफ्ते में ही यह पचास डिग्री के आंकड़े को भी छू सकता है. इलाहाबाद के लोगों को कहना है कि इतनी गर्मी उन्होंने इससे पहले कभी नहीं झेली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget