एक्सप्लोरर

जम्मू: वैष्णो देवी की यात्रा पर संशय बरकरार, श्राइन बोर्ड ने कहा- अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल

इस यात्रा का संचालन करने वाला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस यात्रा के बंद होने के बाद से कटरा से माता के मंदिर परिसर तक के 12 किलोमीटर ट्रैक पर सैनीटाइज़ेशन का व्यापक अभियान चला रहा है.

जम्मू: देश में कोरोना वायरस के चलते थम सी गई ज़िन्दगी को पटरी पर लाने के लिए 8 जून से अनलॉक 1 शुरू हो रहा है, जिसमें देश के सभी धार्मिक स्थल खोलने की बात कही गयी है, लेकिन क्या 8 जून से प्रसिद्ध वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होगी? इसपर अभी भी संशय बना हुआ है. कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा को 18 मार्च को रोक दिया गया था.

इस यात्रा का संचालन करने वाला श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड इस यात्रा के बंद होने के बाद से कटरा से माता के मंदिर परिसर तक के 12 किलोमीटर ट्रैक पर सैनीटाइज़ेशन का व्यापक अभियान चला रहा है. श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा का संचालन करने वाले श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि यात्रा को शुरू करने का अंतिम फैसला बोर्ड ही लेगा. बोर्ड ने दावा किया है कि फिलहाल वो उन दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहा है, जो धर्मस्थलों की यात्रा को शुरू करने से पहले स्वास्थ्य विभाग को जारी करनी है.

इसके साथ ही बोर्ड प्रदेश सरकार द्वारा जारी होने वाली गाइडलाइन्स का भी इंतजार कर रहा है, ताकि यात्रा को शुरू करने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाए. बोर्ड का दावा है कि अभी तक यात्रा को शुरू करने या फिर यात्रा को शुरू करने के बाद किन प्रोटोकॉल्स का पालन होना है, किसी तरह के दिशानिर्देश सामने नहीं आए हैं. तो ऐसे में यात्रा शुरू होगी या नहीं इसपर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है.

बोर्ड का दावा है कि इस यात्रा के लिए देश भर से करोड़ों यात्री साल भर में कटरा पहुंचते हैं, जिनकी सुरक्षा बोर्ड की प्राथमिकता है और जब तक इस बाबत कोई साफ़ दिशानिर्देश जारी नहीं होते, तब तक यात्रा शुरू करने को लेकर संशय बना रहेगा. दरअसल, यात्रा का संचालन करने वाले बोर्ड के मुखिया राज्य के उपराज्यपाल हैं, जो इस बोर्ड के 7 अन्य सदस्यो के साथ मिलकर इस यात्रा को लेकर अहम फैसले लेते हैं. श्री माता वैष्णो देवी बोर्ड के इन्हीं 8 सदस्यों के पास यात्रा को लेकर हर बड़ा फैसले करने का अधिकार है, जिनमें यात्रा को दोबारा शुरू करना भी शमिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget