एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 5वें चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी समेत 11 जिलों की 51 सीटों के चुनाव के लिये प्रचार अभियान आज थम गया.

11 जिलों की 51 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार पांचवें चरण के चुनाव के लिये प्रचार का काम आज समाप्त हो गया. इस चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी तथा सुलतानपुर जिलों की 51 सीटों पर आगामी 27 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में 96 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 84 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

अम्बेडकर नगर की अलापुर सीट पर एसपी प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया की मृत्यु की वजह से चुनाव आयोग ने वहां का चुनाव स्थगित कर दिया है. अब इस सीट के लिये आगामी नौ मार्च को वोट पड़ेंगे.

श्रावस्ती, बलरामपुर, सुलतानपुर और अम्बेडकर नगर में एसपी ने जीती थीं सभी सीटें

साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में अलापुर को मिलाकर कुल 52 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिनमें से एसपी को 37 सीटें मिली थीं. इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच, बीएसपी को तीन तथा पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं. श्रावस्ती, बलरामपुर, सुलतानपुर और अम्बेडकर नगर में एसपी ने सभी सीटें जीती थीं.

पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से एसपी के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और बीजेपी प्रत्याशी गरिमा सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है.

BSP के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की सियासी हैसियत का अंदाजा

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एस. पी. यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (तरबगंज) तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) की सियासी हैसियत का अंदाजा भी इस चरण के चुनाव में लग जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget