एक्सप्लोरर

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश ने खोला खजाना, 7 दिनों में लॉन्च की 1 लाख करोड़ की योजना

महोबा: एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से करारा झटका मिलने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अगला कदम क्या होगा ये तो पता नहीं लेकिन अखिलेश यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए खजाना खोलते जा रहे हैं. इसी क्रम में 28 दिसंबर यानी आज अखिलेश ने महोबा में 5 सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन और झांसी में एक पावर प्लांट का शिलान्यास किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कोरी बातें करके देश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड के विकास का रास्ता सिर्फ समाजवाद से होकर गुजरता है. आपको बता दें कि सीएम अखिलेश यादव हफ्ते भर में एक लाख करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण कर चुके हैं. जिनमें ये योजनाएं प्रमुख हैं...

- 23 दिसंबर को एटा में 51 हजार करोड़ की ऊर्जा सहित कई योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास. - 22 दिसंबर- 22 हजार करोड़ की लागत से  समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास. - 20 दिसंबर को ही 25 हजार करोड़ की करीब 6 हजार योजनाओं को लोकापर्ण और शिलान्यास किया गया है. - हफ्ते भर में करीब 10 हजार से ज्यादा योजनाओं को जनता के हवाले किया गया है.

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश ने खोला खजाना, 7 दिनों में लॉन्च की 1 लाख करोड़ की योजना

मुख्यमंत्री ने कुलपहाड़ क्षेत्र में सौर उर्जा संयंत्रों के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर कहा ‘‘समाजवादी लोग पानी, कोयले और सूरज से बिजली बनाते हैं. लेकिन भाजपाई लोग बातों से बिजली बनाते हैं. अभी तक तीन साल (केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का कार्यकाल) की बातें गिन लो, लिख लो, ये बातें करते हैं. बुंदेलखण्ड की खुशहाली का रास्ता समाजवादी सरकार ही है.’’

सर्जिकल स्ट्राइक पर चुनाव लड़ना चाहती है BJP

अखिलेश ने बीजेपी पर हमले जारी रखते हुए कहा ‘‘वो (बीजेपी) तो सर्जिकल स्ट्राइक पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया. सोचो सीमा पर कितने जवान शहीद हो गये. सीमा पर इतने जवान पहले कभी शहीद नहीं हुए, जितने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए.’’

नोटबंदी से हुआ देश और अर्थव्यवस्था को नुकसान

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘आपने बीएसपी भी देखी, अच्छे दिन की बात कहने वाली बीजेपी भी देख ली. अगर आप अच्छे दिन नहीं समझ पाये तो बताओ कैशलेस सोसाइटी को कैसे समझ पाओगे. कैशलेस तो अच्छे दिनों से भी बड़ा सपना है.’’

मुख्यमंत्री ने आगाह करते हुए कहा ‘‘मैं आपको सावधान करने आया हूं. नोटबंदी से देश और अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, उसका असर किसान पर भी पड़ेगा, गरीब पर भी पड़ेगा, विकास और खुशहाली पर भी पड़ेगा. कोई गरीब या किसान इस बात पर ना खुश हो कि उसके पास पैसा नहीं था, इसलिये नोटबंदी से उसका नुकसान नहीं हुआ.’’

akhilesh-580x395

हर गरीब परिवार को समाजवादी पेंशन देने का वादा

अपनी सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये एसपी के घोषणापत्र में हर गरीब परिवार को समाजवादी पेंशन देने का वादा शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि गांव के लोग और हमारे किसान बिजली चाहते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लोगों ने नारा लगाया था कि वह 24 घंटे बिजली देंगे. यह वादा तो हम पूरा कर रहे हैं. उससे आगे निकलने के लिये 24 से ज्यादा घंटे बनाने पड़ेंगे, जो सम्भव नहीं है.

अब तक 39 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी

उन्होंने बुंदेलखण्ड की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में एसपी की मदद की अपील करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 39 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है. साथ ही भर्ती की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है.

अखिलेश यादव के कई करीबीयों के भी काटे गए टिकट

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को पार्टी के 325 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. रोचक बात यह है कि इस अहम मौके पर खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उपस्थित नहीं थे. उनके कई करीबीयों के टिकट भी काटे गए हैं.

इस बीच, बुंदेलखण्ड के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘आज जारी की गयी एसपी प्रत्याशियों की सूची में कुछ नाम नहीं हैं. मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से कहूंगा कि जिन लोगों ने अच्छा काम किया है और जो जीत सकते हैं, उन्हें टिकट दिया जाए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget