एक्सप्लोरर

अपनी ही पार्टी में अकेले पड़े उपेंद्र कुशवाहा, सांसद ने कहा- नीतीश कुमार के संपर्क में हूं

आरएलएसपी सांसद राम कुमार शर्मा ने कहा कि वो लगातार नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. हालांकि उन्होंने जेडीयू से किसी भी तरह के ऑफर को सिरे से नकार दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि आने-जाने की बात तब होगी जब हम दूसरे टर्म पर बात करेंगे.

पटना: बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के लिए मचे घमासान में नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे उपेंद्र कुशवाहा को अपनी पार्टी के नेताओं का साथ नहीं मिल रहा है. पहले उनकी पार्टी के विधायकों की जेडीयू से नजदीकियां सामने आई और अब उनकी पार्टी से ही सीतामढ़ी के सांसद राम कुमार शर्मा ने स्पष्ट कह दिया है कि वो लगातार नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. हालांकि उन्होंने जेडीयू से किसी भी तरह के ऑफर को सिरे से नकार दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि आने-जाने की बात तब होगी जब हम दूसरे टर्म पर बात करेंगे.

राम कुमार शर्मा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार में बात इतनी भी नहीं बिगड़ी है कि जिसे सुलझाया नहीं जा सकता. पीएम मोदी की मध्यस्थता से विवाद तो समाप्त कराया ही जा सकता है. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा भले कह रहे हों कि उनकी पार्टी को 3 से ज्यादा सीटें चाहिए लेकिन हमारी पार्टी 3 सीटों पर भी मान जाएगी. हमारी पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री हैं, हमारे एक सांसद चले गए फिर भी उपेंद्र कुशवाहा जी की मंत्री की कुर्सी बरकरार रही, इसलिए हम लोग के मन में ये सभी चीजें हैं.

राम कुमार शर्मा ने आगे कहा, "उनकी पार्टी में कुछ बेरोजगार लोग शामिल हो गए हैं जो चाहते हैं कि बस ज्यादा से ज्यादा सीटें मिल जाये भले वो जीते चाहे हारें. उन लोगों को पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा के भविष्य से कोई मतलब नहीं है.

राम कुमार शर्मा से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर सियासी हमाला करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं. बीजेपी से इसको लेकर शिकायत की है. विधायकों से क्या डील हुई ये मुझे नहीं पता है. हमारे बढ़ते जनाधार से सभी घबराए हुए हैं. मेरे विधायको को तोड़ने का काम किया गया है. जनता सब देख रही है. उपेंद्र कुशवाहा की असली नाराजगी सीट बंटवारे को लेकर है. बिहार एनडीए सीट बंटवारे में बीजेपी को 17, जेडीयू को 17, राम विलास पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी को 4 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को 3 सीटें दी गई है.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से की मुलाकात, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर किया बड़ा ऐलान
प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से की मुलाकात, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर किया बड़ा ऐलान
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बड़ा पुलिस फेरबदल, 82 IPS और JKPS अधिकारियों के तबादले
जम्मू-कश्मीर में बड़ा पुलिस फेरबदल, 82 IPS और JKPS अधिकारियों के तबादले
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, 'मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं'
MP News: स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
स्कॉर्पियो पर डीजल डालकर रील्स बनानी पड़ी भारी, 2 युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

वीडियोज

Iran- Israel War: Trump का 21 दिन का अल्टीमेटम, 'अगले 3 हफ्ते होंगे ईरान के लिए सबसे भयानक
Chitra Tripathi: बैकफुट पर 'सुपरपावर', जंग में सरेंडर! | America | Trump | Khamenei | Mahadangal
Iran IsraeL War Update: सुपरपावर की ताकत 'बेअसर'? बहुत बुरा फंसे ट्रंप! | Trump on Iran War
कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
रिंकू सिंह ने बनाया IPL में बहुत बड़ा रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ रचा इतिहास
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget