एक्सप्लोरर

यूपी: कांग्रेस के बिना गठबंधन की खबर को SP-BSP ने किया खारिज, गठबंधन पर अभी अंतिम फैसला नहीं

बता दें कि गठबंधन से जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्टों में एसपी-बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर सहमति कायम होने के हवाले से गठबंधन की औपचारिक घोषणा अगले साल 15 जनवरी को बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर किये जाने की बात कही गयी थी. मिश्रा ने इन खबरों को खारिज करते हुये कहा जन्मदिन ऐसे नहीं मनाये जाते हैं. तथ्यात्मक रूप से यह गलत है.

नयी दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा ने कहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में SP-BSP गठबंधन को अंतिम रूप देने पर दोनों दलों के बीच फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुयी है.

मिश्रा ने कांग्रेस के बिना ही एसपी-बीएसपी गठबंधन को दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी मिलने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुये बुधवार को कहा ‘‘ऐसा कुछ नहीं हुआ है. इस बारे में फिलहाल कोई चर्चा भी नहीं हुयी है.’’

मिश्रा ने संसद भवन परिसर में कांग्रेस की गैरमौजूदगी वाले एसपी-बीएसपी गठबंधन से जुड़ी खबरों की सच्चाई के सवाल पर संवाददाताओं को बताया ‘‘यह कभी सच नहीं हो सकता है, ऐसा कुछ नहीं हुआ है.’’

बता दें कि इससे जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्टों में एसपी-बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर सहमति कायम होने के हवाले से गठबंधन की औपचारिक घोषणा अगले साल 15 जनवरी को बीएसपी प्रमुख मायावती के जन्मदिन पर किये जाने की बात कही गयी है. मिश्रा ने इन खबरों को खारिज करते हुये कहा ‘‘जन्मदिन ऐसे नहीं मनाये जाते हैं. तथ्यात्मक रूप से यह गलत है.’’

इस बीच सामाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन को अंतिम रूप देने की बात को खारिज किया है. एसपी प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने कहा ‘‘एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक सार्वजनिक मंच पर गठबंधन के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा था कि इस दिशा में दोनों दल जनता की भावनाओं को समझते हुये गंभीर रूप से प्रयासरत हैं लेकिन इसे अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लगेगा.’’

तिवारी ने कहा कि इस तरह की कोई भी रिपोर्ट सच्चाई से रहित है जिसका कोई आधार नहीं है.

बीएसपी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की गैरमौजूदगी वाले एसपी गठबंधन को अमलीजामा पहनाने की बात को फिलहाल काल्पनिक बताते हुये कहा ‘‘दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत चल रही है. गठबंधन अवश्य होगा लेकिन अभी यह कहना मुमकिन नहीं है कि इसका स्वरूप क्या होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget