एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिये योगी सरकार ने उठाये बड़े कदम

लाखों की संख्या में लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिये यूपी की योगी सरकार ने रोजगार देने के लिये योजना तैयार कर ली है. इसके तहत राज्य सरकार ने अपनी योजनाओं को अमल में लाना शुरू कर दिया है.

लखनऊ. देश के अलग-अलग हिस्सों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रोजगार मुहैया कराने के लिये कई कदम उठाये हैं. लॉकडाउन के कारण यूपी लौटे लाखों की संख्या में प्रवासी श्रमिकों को उनके गांव में ही स्वरोजगार के लिए योगी सरकार लोन देने की भी योजना बनाई है. सीएम योगी आदित्यनाथ की योजना सभी को उनकी कार्य क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार देने की है. इसके तहत राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं.

लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से आए 26 लाख से अधिक श्रमिकों में से जांच के बाद जिसे भी होम क्वारंटीन को भेजा गया उन सबको भरण-पोषण के रूप में एक हजार रुपये और तय मात्रा में राशन दिया गया.

-हर श्रमिक की स्किल मैपिंग और दक्षता के अनुसार उनको स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की पहल के क्रम में 29 मई को फिक्की, आईआईए, लघु उद्योग भारती और नारडेको से समझौता. इसके तहत 11 लाख श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुसार स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार.

-अर्द्धकुशल और अकुशल श्रमिकों का हुनर निखारने के लिए अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना.

-लॉकडाउन के दौरान 82 हजार से अधिक श्रमिकों को औद्योगिक इकाईयों से 1677.36 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान.

-निर्माण कार्य से जुड़े 33 लाख श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार की धनराशि का भुगतान किया गया.

- पेंशन पाने वाले करीब 87 लाख बुजुर्गों, दिव्यांगों और बेसहारा महिलाओं को दो महीने की अग्रिम पेंशन दी जा चुकी है. दो महीने की अतिरिक्त पेंशन देने की घोषणा। इस तरह उनको कुल 12 की जगह कुल 14 महीने की पेंशन मिलेगी.

-मजदूर दिवस के दिन 30 लाख श्रमिकों एवं कामगारों को एक-एक हजार रुपये के भरण-पोषण भत्ते की दूसरी किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपये की धनराशि खातों में भेजी गई.

-उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के अन्य राज्यों में जहां भी यूपी के श्रमिक हैं, उनकी सहायता के लिए 32 नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर रखा है, जिसमें 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. ये अधिकारी अब तक 7 लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कर चुके हैं.

-आने वाले श्रमिकों को बिना कार्ड राशन दिया जा रहा है और कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है.

एमएसएमई, ओडीओपी, मनरेगा और स्वयं सहायता समूहों के जरिए सरकार श्रमिकों को रोजगार दे रही है. कौन विभाग कितने रोजगार देगा इसकी कार्ययोजना बन चुकी है.

- न्यूनतम जोखिम में स्थानीय स्तर पर रोजगार देने की सर्वाधिक संभावना वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की सभी 90 लाख इकाईयों में सरकार एक-एक व्यक्ति को रोजगार देगी.

-इन इकाइयों की क्षमता बढ़े इनके उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में हुनरमंद श्रमिक मददगार बनें इसके लिए सरकार इनको उदार शर्तों पर कर्ज दे रही है. पहले चरण में 57000 हजार उद्यमियों को 2000 हजार करोड़ का ऑनलाइन ऋण दिया गया. जून, जुलाई और अगस्त के पहले हफ्ते में इसी तरह के मेगा ऑनलाइन लोन मेले आयोजित होंगे। उम्मीद की जा रही इस पूंजी से अपनी क्षमता विस्तार में ये इकाईयां करीब आठ से नौ लाख श्रमिकों को रोजगार देंगी.

-पटरी व्यवसायियों को भी सरकार भरण-पोषण भत्ता और राशन मुहैया करा रही है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना से जारी जंग में सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द किया अपना सरकारी प्लेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget