एक्सप्लोरर

आज लखनऊ में होगी 10 लाख लोगों वाली 'मोदी की महारैली'

लखनऊ: विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महारैली करने वाले हैं. बीजेपी इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है. बीजेपी का दावा है कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली मोदी की रैली में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे. यह जनसभा देश में अब तक हुई रैलियों में सबसे बड़ी होगी. इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सूबे के लोगों के लिए रियायतों की घोषणा किए जाने की संभावना है. कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना के बीच प्रधानमंत्री पार्टी प्रत्याशियों की सूची पर भी कुछ कह सकते हैं. बीजेपी यह चुनाव मोदी के भरोसे ही जीतना चाहती है, क्योंकि मुख्यमंत्री उम्मीदवार तय किए जाने से गुटबाजी की संभावना है. पार्टी के सामने यहां भी बिहार जैसी स्थिति है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी की रैली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि रैली में राज्य के सभी 1 लाख 40 हजार बूथों से लाखों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उमा भारती, संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल वी.के. सिंह, महेंद्र नाथ पाण्डेय आदि मौजूद होंगे. BJP, Rally, Narendra Modi, UP Election वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को परिवर्तन महारैली स्थल की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि रैली स्थल की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं. रैली स्थल का जायजा लेने में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री की रैली के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद रहेगी. केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों और पीएसी की आठ कंपनियां तैनात की जाएगी, जबकि पांच पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक और 20 उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी रैली के दौरान चप्प-चप्पे पर कड़ी नजर रखेंगे. इसके अलावा मोदी की इस रैली के लिए बीजेपी के आईटी विभाग ने भी जबर्दस्त तैयारी की है. विभाग ने रैली स्थल पर 250 साइबर योद्धा तैनात किए हैं. 150 साइबर योद्धा प्रदेश के 6 अलग अलग क्षेत्रों (गोरखपुर, काशी, अवध, कानपुर, बृज और पश्चिम) से होंगे. वहीं 100 आईटी विभाग के होंगे. मोदी की रैली का फेसबुक पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है. ट्विटर पर रैली की लाइव ट्रेडिंग भी चलती रहेगी. आईटी विभाग के प्रमुख संजय राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर केवल मोदी की रैली की ही चर्चा होगी. इसके लिए साइबर योद्धाओं ने तैयारी पूरी कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर का क्या होगा? BJP बोली- आज महादेव का दिन
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर का क्या होगा? BJP बोली- आज महादेव का दिन
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget