एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार पर आरजेडी नरम, तेजस्वी बोले- बिहार को अब नई सरकार की जरूरत

आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्यौता दे चुके हैं. बीते विधानसभा के मानसून सत्र में आरजेडी नीतीश कुमार पर कम और केंद्र सरकार पर ज्यादा हमलावर रही. उधर नीतीश कुमार आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर पहुंच गए और चाय-नाश्ता भी किया. चर्चा तो यहां तक होने लगी कि क्या एक जेडीयू और आरजेडी फिर साथ आ सकते हैं. इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को एक नई सरकार की जरूरत है.

पटना: लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कम सक्रिय दिखे. विधानसभा के मानसून सत्र में भी तेजस्वी की उपस्थिति न के बराबर रही. इतना ही नहीं इस बीच बिहार में आई बाढ़ को लेकर भी आरजेडी, नीतीश कुमार पर कम हमलावर रही और केंद्र को निशाने पर लिया.

वहीं नीतीश कुमार का आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर जाकर मिलना और चाय-नाश्ता करना बिहार के सियासी गलियारे में सुर्खियों में रहा. चर्चा तो यहां तक होने लगी कि क्या आरजेडी और जेडीयू एक बार फिर साथ आ सकते हैं?

इन तमाम चर्चाओं के बीच आज तेजस्वी यादव ने महीनों बाद फेसबुक पर अपने ‘दिल की बात’ लिखी. इसमें उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा तो वहीं केंद्र पर भी हमला किया. अपने लंबे फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी ने बहुत कुछ लिखा लेकिन अंत में उन्होंने सबसे अहम बात लिख डाली. उन्होंने कहा कि बिहार को नई सरकार की जरूरत है. तेजस्वी की इस बात के कई मायने हैं. अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. आरजेडी ये एलान कर चुकी है कि 2020 में राज्य का विधानसभा चुनाव पार्टी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ेगी.

हालांकि यह भी दिलचस्प है कि पार्टी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, नीतीश को महागठबंधन में आने का न्यौता दे चुके हैं. एक बार जब उनसे ये सवाल किया गया कि तेजस्वी ने तो महागठबंधन में नीतीश कुमार की एंट्री को बंद कर दी है तो इसपर रघुवंश प्रसाद ने कहा था- क्या तेजस्वी ने लिखकर दिया है?

अब तेजस्वी के नई सरकार की जरूरत वाली बात का क्या सियासी असर होता है इसपर सबकी नजरें रहेंगी. बता दें कि पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव जेल में हैं और आरजेडी का नेतृत्व तेजस्वी ही कर रहे हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्हें निराशा हाथ लगी. पार्टी जीरो पर सिमट कर रह गई.

बिहार को एक नई सरकार की जरूरत- तेजस्वी यादव

अपने फेसबुक पोस्ट पर तेजस्वी ने लिखा, ‘’ अगर बिहार में सचमुच 2005 के बाद सुशासन का आगमन हुआ तो नीतीश जी बताएँ कि किस मानक में बिहार आज किस राज्य से आगे है? प्रति व्यक्ति आय, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर, रोज़गार, पलायन- किसमें बिहार किस राज्य से आगे है? हर मानक में हर राज्य से पीछे, फिर भी सुशासन? 14 साल के तथाकथित सुशासन और डबल इंजन वाली सरकार के बाद अब तो और भी फ़िसड्डी राज्य हो गया है. बिहार की 60 फ़ीसदी आबादी युवा है. अब बिहार को रूढ़िवादी नहीं बल्कि उनके सपनों और आकांक्षाओं से क़दमताल करने वाली नयी सरकार की ज़रूरत है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को केंद्र में गए, NHIDCL में बने डिप्टी जनरल मैनेजर प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को केंद्र में गए, NHIDCL में बने डिप्टी जनरल मैनेजर प्रीतम कुमार
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget