एक्सप्लोरर

तिरंगे के लिए पोल लगा रहे थे बच्चे, ऊपर से गुजर रही थी हाईटेंशन लाइन, करंट लगने से हालत गंभीर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिषदीय स्कूल में झंडारोहण के लिए बच्चे और टीचर पोल लगा रहे थे. लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा टकरा गया जिसकी वजह से पोल में करंट आ गया.

कानपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिषदीय स्कूल में झंडारोहण के लिए बच्चे और टीचर पोल लगा रहे थे. लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा टकरा गया जिसकी वजह से पोल में करंट आ गया. करंट की चपेट में चार बच्चे और एक टीचर आकर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चों की हालत गभींर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित जैतापुर गांव के परिषदीय स्कूल में झंडरोहण की तैयारियां चल रही थीं. प्राइमरी और परिषदीय विद्यालय के बच्चे मिलकर खंभे में लोहे का पोल बांधने का काम कर रहे थे. तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से झंडारोहण का पोल टकरा गया. स्कूल के चार बच्चे ऋषभ, लोकेंद्र (12), धीरज (10), दुष्यंत(10) और टीचर लक्षण सिंह करंट की चपेट में आ गए.

परिषदीय स्कूल के प्रिंसिपल बलवान सिंह ने बताया कि बच्चे और टीचर झुलस गए हैं. सभी को पास के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी खंड शिक्षाधिकारी और बीएसए कार्यालय को दे दी गयी है.

उन्होंने कहा कि बच्चों का उपचार कराया जा रहा है, देखरेख के लिए हम लोग खुद मौजूद हैं. उनके उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. बच्चों के साथ यह बड़ी दुखद घटना घटी है.

खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के मुताबिक घटना की जाँच कराई जाएगी. जब ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था तो यह काम बच्चों से क्यों कराया गया, इस पर जांच की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget