एक्सप्लोरर

शाहजहांपुर केस में एसआईटी ने चिन्मयानंद से की 7 घंटे तक पूछताछ, घर भी किया सील

शाहजहांपुर केस में एसआईटी ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से करीब सात घंटे तक कड़ी पूछताछ की और उनके घर दिव्य धाम को सील कर दिया. ये इस केस में अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर केस में एसआईटी ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद से करीब सात घंटे तक कड़ी पूछताछ की और उनके घर दिव्य धाम को सील कर दिया. ये इस केस में अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

पूछताछ के सात घंटों के दौरान एसआईटी से चिन्मयानंद से करीब 150 सवाल पूछे. इसके बाद एसआईटी ने उनके आवास को सील कर दिया हालांकि उनके सोने के लिए एक कमरा छोड़ा गया है. ये पूरी कार्रवाई सुबह में करीब 4 बजे हुई.

इसके बाद से स्वामी चिन्मयानंद दिखे नहीं हैं. गौरतलब है कि एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि उसके कई बार गुहार लगाने के बावजूद उत्तर प्रदेश की पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही आरोपी से पूछताछ की.

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम छह बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन स्थित एसआईटी के अस्थाई कार्यालय में चिन्मयानंद से पूछताछ शुरू की गई जो रात करीब एक बजे तक चली.

सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम कड़ी सुरक्षा में चिन्मयानंद को उनके आवास ‘दिव्य धाम’ लेकर गई और उनके शयन कक्ष का मुआयना किया. रात अधिक होने के कारण शयन कक्ष सील कर दिया गया. संभावना है कि शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम के विशेषज्ञ शयन कक्ष की जांच करेंगे.

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एसआईटी ने चिन्मयानंद से जांच चलने तक शहर छोड़ कर बाहर ना जाने को कहा है. चिन्मयानंद के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

इससे पहले बृहस्पतिवार को पीड़िता के कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य से एसआईटी की टीम ने पूछताछ की. वहीं दूसरी और पीड़िता ने एसआईटी को एक पत्र देकर शारीरिक शोषण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग की है.

सोशल मीडिया पर चिन्मयानंद का कथित तौर पर मालिश कराने का वीडियो वायरल हो रहा है. एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग चिन्मयानंद से पैसे मांगने की बात कहते दिखते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले

Embed widget