एक्सप्लोरर

पूजा और हवन के बाद मायावती के पुराने बंगले में शिफ्ट हुए शिवपाल

समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके शिवपाल यादव को जो नया बंगला मिला है वहां पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती रहती थीं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह बंगला खाली किया था.

लखनऊ: समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के संस्थापक शिवपाल यादव ने बुधवार को छह, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित अपने नए बंगले में प्रवेश किया. मोर्चा के एक नेता ने बताया 'पूजा और हवन के बाद शिवपाल ने आज अष्टमी के अवसर पर अपने नये बंगले में प्रवेश किया.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा हाल ही में आवंटित किये गये बंगले में बुधवार सुबह शिवपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पूजा अनुष्ठान के बाद गृह प्रवेश किया. समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके शिवपाल यादव को जो नया बंगला मिला है वहां पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती रहती थीं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह बंगला खाली किया था. शिवपाल को सरकारी आवास मिलने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे. वहीं उनके भतीजे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को भाजपा की टीम बी बताया था. शिवपाल ने इस पर कहा कि बीजेपी ने उन पर कोई मेहरबानी नहीं की है. उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, उन्हें खतरा था और वह 5 बार विधायक रह चुके हैं. समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के प्रमुख ने कहा कि यह पुरानी व्यवस्था है और उन्हें भी पुरानी व्यवस्था के अनुसार बंगला मिला है. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव को मायावती वाला बंगला आवंटित किए जाने पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) को कमजोर करने के लिए शिवपाल से नजदीकी बढ़ाई जा रही है और दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार तय है. राजभर ने कहा था कि सपा को कमजोर करने के लिए शिवपाल यादव को आवास आवंटित किया गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा,"शिवपाल को तो सरकार बीजेपी का कार्यालय भी आवंटित कर सकती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget