एक्सप्लोरर

उत्तराखंड Corona Virus Updates: सरकार के लिए आई राहत की खबर, तेजी से ठीक हो रहे हैं मरीज

उत्तराखंड में 2018 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर वापस लोट चुके हैं. राज्य में रिकवरी रेट में लगातार सुधार हुआ है. अबतक मिले आंकड़ों के आधार पर रिकवरी रेट 71 फीसदी तक पहुंच गया है

देहरादून. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन इस बीच सरकार के लिये अच्छी खबर ये है कि संक्रमण के मामले तेजी से ठीक भी हो रहे हैं. रविवार को बीते 24 घंटे में 32 नये कोरोना के मामले सामने आये. राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 2823 तक पहुंच गया है. राहत की बात ये है कि 2018 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 749 है. उत्तराखंड में अबतक कोरोना महामारी से 38 की मौत हो चुकी है.

रविवार को इन जिलों से मरीज सामने आये. चमौली से 2, चंपावत से 1, देहरादून से 10, नैनीताल से 14, रुद्रप्रयाग से एक और टिहरी से 4 मरीज सामने आये हैं.

प्रदेश में जिलेवार मरीजों की संख्या फिलहाल इस प्रकार है.

अल्मोड़ा-176, बागेश्वर- 81, चमोली- 73, चंपावत- 54, देहरादून- 677, हरिद्वार- 313, नैनीताल- 468, पौड़ी- 141, पिथौरागढ़- 65, रुद्रप्रयाग- 66, टिहरी- 416, उधमसिंह नगर- 229, उत्तरकाशी- 64

कोरोना संक्रमण के नए सर्वाधिक 14 मामले नैनीताल जिले से हैं. जिनमें सात पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोग हैं, जबकि अन्य सात लोग दिल्ली से लौटे हैं. देहरादून में 10 नए मामले आए हैं. इनमें एम्स ऋषिकेश की इमरजेंसी की एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर व आइटीबीपी का एक जवान शामिल है. जूनियर रेजिडेंट डाक्टर 26 जून को डायरिया की शिकायत पर अस्पताल आई थी, यहां उनका कोरोना सैंपल लिया गया, रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

रिकवरी रेट में सुधार हुआ पिछले एक महीने से ऐसा कोई दिन नहीं रहा जबकि मैदान से लेकर पहाड़ तक कोई नया मरीज न मिला हो, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत यह कि रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है. वर्तमान में प्रदेश में मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 71.48 फीसदी के लगभग हो गया है, जो कि देश की तुलना में बेहतर है. देश में फिलहाल तकरीबन 59 फीसदी रिकवरी रेट है. खास बात यह कि 31 मई तक स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा महज 102 था. जून अंत तक यह दो हजार पार पहुंच गया है. ये भी पढ़ें. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से जुड़ी अच्छी खबर, अब प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी आ सकेंगे श्रद्धालु यूपी: रोजगार को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, लल्लू बोले- हकीकत कुछ और ही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget