एक्सप्लोरर

लखनऊ में पूर्व कैबिनेट मंत्री शीला कौल का घर होगा कांग्रेस महासचिव प्रियंका का नया ठिकाना

प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपने लिए घर ढूंढ लिया है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के बंगले का उपयोग करेंगी.

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपने लिए घर ढूंढ लिया है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के बंगले का उपयोग अपने आवास के तौर पर करेंगी. कौल दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं और प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं. गोखले मार्ग पर स्थित यह बंगला सालों से बंद पड़ा है. अब इसे प्रियंका गांधी के लिए तैयार किया जा रहा है. यह बंगला सरकारी कॉलोनी से घिरा हुआ है. उनके लखनऊ में घर तलाशने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में अब ज्यादा वक्त बिताएंगी.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी समय में प्रियंका गांधी लखनऊ में हर महीने कम से कम एक सप्ताह जरूर रहेंगी. दो अक्टूबर को लखनऊ में पदयात्रा के लिए शामिल होने के लिए आईं प्रियंका ने इस बंगले का दौरा किया था और वहां कुछ वक्त भी बिताया था.

हालांकि बंगले को अभी तक एसपीजी ने मंजूरी नहीं दी है. घर के सभी सुरक्षा मानदंडों पर खरे उतरने के बाद ही एसपीजी मंजूरी देगा. वहीं सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के लिए चारदीवारी की ऊंचाई और बढ़ानी होगी. इस साल की शुरुआत में जब प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी व कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया था, तो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी बहन को यह जिम्मेदारी दीर्घकालिक योजना के मद्देनजर दी गई है.

पाकिस्तान: परवेज मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, कहा- हम कश्मीरी लोगों के साथ खड़े हैं

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
बिहार: 15 दिन में निपटाने होंगे दाखिल-खारिज के मामले, दिलीप जायसवाल का आदेश, 'आम लोगों को...'
अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द; जेल से आएंगे बाहर?
अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द; जेल से आएंगे बाहर?
महोबा पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, धीरेंद्र शास्त्री की गौ यात्रा का किया समर्थन
महोबा पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, धीरेंद्र शास्त्री की गौ यात्रा का किया समर्थन
'जो पुल हवा से टूट रहे हैं, उनपर ट्रैफिक चलेगा तो..', हमीरपुर हादसे पर बोले अखिलेश यादव
'जो पुल हवा से टूट रहे हैं, उनपर ट्रैफिक चलेगा तो..', हमीरपुर हादसे पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से किया इनकार
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
RJD से MLC बनेंगी रोहिणी आचार्य? खुद दी प्रतिक्रिया, 'मैं ये बता देना चाहती हूं कि…'
US-China Relations: ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
ट्रंप की बढ़ी धुकधुकी! इंटेलिजेंस में सेंध लगा रहे रूस-चीन, अब क्या करेगा अमेरिका?
RR Vs GT Qualifier 2 IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें
KD The Devil OTT Release: ध्रुव सर्जा और संजय दत्त की 'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'केडी: द डेविल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
इस्तीफे के बाद दिल्ली पहुंचते ही सिद्धारमैया ने राहुल गांधी को सौंप दी ख्वाहिशों की लिस्ट, बेटे के लिए मांगा बड़ा पद
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
'ड्रैगन' को झटका देने की तैयारी में भारत, 30 देशों के साथ मिलकर बड़ा गेम करने का प्लान!
Monsoon Tracker: मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
मॉनसून पर बड़ा खतरा! IMD की डराने वाली भविष्यवाणी- इस साल बारिश कम, गर्मी करेगी बेहाल
Embed widget