एक्सप्लोरर

पटना में लगा सीएम नीतीश कुमार की गुमशुदगी का विवादित पोस्टर, आरजेडी ने कसा तंज

पोस्टर पर आरजेडी ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध के बीच सीएम ग़ायब हैं. सीएम के नाम गुमशुदगी के पोस्टर को जेडीयू ने विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बताया.

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक तरफ ट्वीट किया तो दूसरी तरफ पटना में सीएम नीतीश कुमार का विवादित पोस्टर लगा. दोनों महज़ संयोग है या फिर जान बूझकर किसी ने लगाया. पोस्टर पर आरजेडी ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध के बीच सीएम ग़ायब हैं. आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता, बिहार की आम अवाम परेशान है. बिहार में जो घटनाएं हो रही हैं, नीतीश कुमार के राज में खुलेआम लड़कियों के साथ अपरहण, सामूहिक बलात्कार, जला देना ये आम बात हो गई है. इसीलिए नीतीश कुमार जो बिहार के मुख्यमंत्री है उनसे जनता जवाब चाहती है. सीएम को चाहिए कि वो जनता को जवाब दें कि क्या हो रहा है. कितनी लड़कियों का बलात्कार करवाएंगे और कितनी लड़कियों को जलाने का काम करेंगे. एक तरफ़ जनता उन्हें खोज रही है और ये लापता हैं.

जन जीवन हरियाली के नाम पर जनता के साथ ठगी

आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश की जन जीवन हरियाली यात्रा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पता नहीं जल जीवन हरियाली क्या नाम दिया है, स्लोगन तो इनके पास एक से एक हैं और आज तक स्लोगन देकर ही जनता को ठगने और छलने का काम किया है. किसी न किसी के कंधे पर मुख्यमंत्री बनने का काम किया है. इस बार जनता सबक सिखा देगी और इस बार कोई भी कंधे पर सवार नहीं करेगा. आने वाले 2020 में जेडीयू नाम की पार्टी समाप्त हो जाएगी और नीतीश कुमार का करिश्मा खत्म हो जाएगा.

जेडीयू ने सीएम के नाम लगे पोस्टर को विपक्ष की राजनीतिक चाल बताया

सीएम के नाम गुमशुदगी के पोस्टर को जेडीयू ने विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बताया. जेडीयू नेता अंजुम आरा ने कहा कि पोस्टर लगाने के कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है. ये जो पोस्टर है वो राजनीत से ओतप्रोत है. मुख्यमंत्री के लापता होने की बात कही जा रही है तो जो भी विपक्ष में है उन्हें यह समझना होगा कि हमारे नेता नीतीश कुमार लापता नहीं हैं.

अंजुम आरा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली जैसी गंभीर विषय पर काम कर रहे हैं. यह विषय विश्व और भारत से संबंधित है, इससे बिहार भी अछूता नहीं है. इतने गंभीर विषय में जागरूकता कार्यक्रम को लेकर नीतीश कुमार का तीसरा चरण है. लेकिन विपक्ष को आज जल जीवन हरियाली की यात्रा न दिखकर लापता होने की बात दिखती है. जिन्होंने ये पोस्टर लगाया है, वो मेंटली रूप से डिरेल हो गए हैं.

यह भी पढ़ें-

गृह मंत्री अमित शाह की दो टूक- हम शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget