एक्सप्लोरर

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, एके-47 और गोलियां बरामद

पुलिस को शक है कि अभी और भी घर के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मौजूद हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर से और दूसरे ठिकानों से हथियारों का मूवमेंट किया जाना है.

मुंगेर: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से विधायक निदर्लीय विधायक अनंत सिंह के घर पुलिस ने छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस ने एके-47 राइफल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं. पुलिस ने बाढ़ थाना क्षेत्र के नदवा गांव में छापेमारी की है. नदवा गांव में अनंत सिंह के पैतृक आवास से हथियारों की बरामदगी हुई है. ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा विधायक के घर पर कैंप कर रहे हैं.

बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया है. एसटीएफ और एटीएस की टीम भी पहुंच गई है. पुलिस ने विधायक अनंत सिंह का घर तोड़े जाने से स्पष्ट इनकार किया है. विधायक का घर पूरी तरह सही सलामत स्थिति में है. ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध वस्तुओं के जमावड़े की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गई है. विधायक के घर के केयरटेकर द्वारा ही घर का ताला खोला गया था.

सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर से और दूसरे ठिकानों से हथियारों का मूवमेंट किया जाना है. कुछ दिनों पहले भी हथियारों का मूवमेंट किया गया था. प्रतिबंधित हथियारों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा की कार्रवाई के दौरान एके-47 और मैगजीन बरामद किया गया. एके-47 को कार्बन से कवर किया गया था. कार्बन से कवर करने के कारण किसी मशीनी उपकरणों द्वारा जांच में यह वस्तुएं पकड़ में नहीं आती हैं. मेटल डिटेक्टर या एक्सरे जांच से बचाने के लिए कार्बन कवर किया गया था.

पुलिस को शक है कि अभी और भी घर के अंदर कुछ संदिग्ध वस्तुएं मौजूद हैं. बाढ़ पुलिस को सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया. जिला पुलिस मुख्यालय की सूचना के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय भी हरकत में आया. राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तत्काल एसटीएफ और एटीएस को भी रवाना किया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget