बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 170 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी देते बताया कि पटना और कैमूर के चैनपुर में 8-8, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में 6, मुंगेर में 4 और सिवान में 1 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं.

पटना: बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 170 हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पटना और कैमूर के चैनपुर में 8-8, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में 6, मुंगेर में 4 और सिवान में 1 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं.
उन्होंने बताया कि पटना शहर के खजपुरा मुहल्ला में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं उनमें एक पुरुष (35) और 7 महिलाएं शामिल हैं. इन लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि कैमूर के चैनपुर में आज जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. उन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सासाराम में कोरोना वायरस संक्रमण के जो मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 5 पुरुष और एक महिला (36) शामिल हैं. संजय ने बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में एक पुरुष (30) और 3 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं. इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोग हैं, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहारशरीफ में तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पैदल यात्रा की थी. संजय ने बताया कि सिवान जिले के गोरियाकोठी में 20 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसके संपर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज़ की गत 21 मार्च को औप वैशाली जिला निवासी एक मरीज़ की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़े.
महाराष्ट्र: कोरोना मरीज होने के शक में व्यक्ति को पीटा, गटर में गिरकर हुई मौत
Lockdown: देशभर में फंसे यूपी के लोगों के लिए बना कंट्रोल रूम, जानिए कैसे मिलती है मदद
Source: IOCL

























