एक्सप्लोरर

मोदी सरकार में जेडीयू को मिल सकती है दो सीट, नीतीश कुमार के करीबी के नाम पर मुहर संभव

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले आरसीपी सिंह का नाम जेडीयू के कोटे से सबसे आगे है. इस बार लोकसभा चुनाव में जेडीयू के चुनाव प्रचार अभियान की कमान आरसीपी सिंह के हाथों में थी.

नई दिल्ली: कल मोदी सरकार-2 का शपथ ग्रहण समारोह होना है. ऐसे में नई सरकार में कौन मंत्री होगा इसपर सबकी नजरे हैं. बीजेपी की ओर से तय किए गए नए फॉर्मूले के तहत 15-20 लोकसभा सांसद पर एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री देने का मानक तय किया गया है. अब इस फॉर्मूले के तहत बिहार से जेडीयू के हिस्से एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद मिल सकता है.

नीतीश कुमार पहले से ही संकेत दे चुके हैं कि केंद्र सरकार में उनकी पार्टी की भूमिका होगी. दिल्ली में जेडीयू की बैठक जारी है. इस बार जेडीयू के जो 16 सांसद चुने गए हैं उसमें बांका से जेडीयू के गिरधारी यादव, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, गया से विजय कुमार, गोपालगंज से डॉ आलोक कुमार सुमन, जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, काराकाट से महाबली सिंह, कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी, वाल्मीकि नगर से वैद्नाथ प्रसाद महतो, सुपौल से दिलेश्वर कामैत, सीवान से कविता सिंह, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, पूर्णिया से संतोष कुमार, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, मुंगेर से ललन सिंह और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव ने जीत दर्ज की है. नीतीश जेडीयू के किस नेता को कैबिनेट में भेजने के लिए चुनते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.

हालांकि सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू से राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का नाम सबसे आगे है. सूत्रों के मुताबिक उनके पास फोन तक जा चुका है. ऐसी चर्चा है कि रेल मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इस बार के चुनाव में जेडीयू के चुनाव प्रचार अभियान की कमान आरसीपी सिंह ही संभाल रहे थे. हालांकि नीतीश कुमार ने कहा कि अभी मंत्रालय को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है. बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश के करीबी ललन सिंह को भी दिल्ली भेजा जा सकता है. ललन सिंह को मंत्री पद देकर भूमिहार समुदाय के बीच नीतीश सकारात्मक संदेश देना चाहेंगे. भूमिहार वोट बैंक पर नीतीश कुमार की पकड़ मजबूत मानी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
राम मंदिर एसआईटी आज नहीं देगी फाइनल रिपोर्ट? जांच के लिए मिले 15 और दिन! सपा बोली- ये सब बेकार है...
मुंबई में रिपब्लिकन सेना के मोर्चे पर FIR, बिना अनुमति आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पड़ा भारी
मुंबई में रिपब्लिकन सेना के मोर्चे पर FIR, बिना अनुमति आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पड़ा भारी
बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
हिमाचल में मानसून पहुंचा: 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में बढ़ा खतरा
हिमाचल में मानसून पहुंचा: 4 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में बढ़ा खतरा

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा? पढ़ें एनालिसिस
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget