एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने कहा- CAA पर जेडीयू नहीं करेगी पुनर्विचार, हम अपने रुख पर कायम

नीतीश कुमार के करीबी और राज्य सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सीएए पर जेडीयू के पुनर्विचार की अटकलें निराधार हैं. उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में जेडीयू ने जो रुख अख्तियार किया था उसपर हम कायम हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी और प्रदेश के मंत्री संजय कुमार झा ने बिहार विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून (सीसीए) पर नीतीश के बयान के बाद इस पर पुनर्विचार की अटकलों को निराधार बताया. उन्होंने कल सोमवार को कहा कि जेडीयू ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को लेकर जो रुख अख्तियार किया था उस पर वह कायम है.

बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट पर नाराजगी जताई. इसमें जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सोमवार को सदन में दिये भाषण में सीसीए का विरोध करते हुए उसे लेकर पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार होने की बात कही गयी है.

बीजेपी MLC संजय पासवान ने कहा- बिहार में नया पार्टनर बनाने में हर्ज नहीं, पार्टी ने बयान को बताया निजी

संजय कुमार झा ने कहा, “यह गलत व्याख्या है. मुख्यमंत्री के बोलने के समय हम सभी सदन के भीतर मौजूद थे. हमने लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में कैब का समर्थन किया जिससे इस विधेयक को एक अधिनियम बनने में मदद मिली. अब, यह कानून बन जाने के साथ लागू हो गया है. इसका विरोध करने या पार्टी के रुख पर पुनर्विचार करने का सवाल ही नहीं उठता. ' उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विधेयक के लिए मतदान किया था कि इसमें कोई समस्याग्रस्त प्रावधान नहीं थे. इसका उद्देश्य कुछ लोगों को नागरिकता देना और किसी को भी इससे वंचित नहीं करना है.’’ उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सदन में विपक्ष की सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर चर्चा कराने की मांग का जवाब दे रहे थे. इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने पिछले रुख से पलट रहे हैं.

नीतीश कुमार ने सोमवार को संसद द्वारा पारित 126 वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने के लिए बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र के दौरान एनआरसी को लेकर कहा था 'एनआरसी का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता'. उन्होंने कहा कि केंद्र में राजीव गांधी की सरकार के समय असम के परिप्रेक्ष्य में एनआरसी की बात आयी थी. देशव्यापी एनआरसी की कोई बात नहीं थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विषय पर स्थिति साफ कर दी है इसलिए एनआरसी की कुछ बात ही नहीं है. जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर द्वारा सीसीए को लेकर अपनाए जा रहे कड़े रुख के मद्देनजर नीतीश के पुनर्विचार की बात कहने के कयास लगाए जा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget