एक्सप्लोरर

बीजेपी MLC संजय पासवान ने कहा- बिहार में नया पार्टनर बनाने में हर्ज नहीं, पार्टी ने बयान को बताया निजी

बिहार बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने कहा कि पार्टी को बिहार में नया पार्टनर बनाने में हिचकिचाहत नहीं है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी का भी जिक्र किया. संजय पासवान ने कहा कि हमने ये कभी नहीं कहा कि बिहार को आरजेडी मुक्त होना चाहिए.

पटना: बिहार में चुनावी सरगर्मियां दस्तक दे चुकी हैं. इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बयानों का बाजार गरमया हुआ है. इन दिनों बिहार बीजेपी एमएलसी संजय पासवान चर्चा में हैं. सोमवार को उन्होंने ये बयान दिया कि पार्टी यानी बीजेपी को बिहार में नए गठबंधन बनाने से कोई हर्ज नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार काम नहीं करती है तो पार्टी को बिहार में नया गठबंधन बनाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है.

संजय पासवान के इस बयान को बीजेपी ने निजी बताते हुए किनारा कर लिया है. बीजेपी प्रवक्ता अजीत चौधरी ने कहा कि जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन बरकरार है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही साफ कर दिया है. हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी अकेले भी चुनाव लड़ सकती है लेकिन आरजेडी का साथ उसे मंजूर नहीं है.

दरअसल संजय पासवान ने आरजेडी का जिक्र करते हुए ये भी कहा था कि हमने कभी नहीं कहा कि बिहार को आरजेडी मुक्त होना चाहिए. संजय पासवान ने सोमवार को कहा, ''हमने कभी नहीं कहा कि बिहार को आरजेडी मुक्त होना चाहिए. बिहार में आरजेडी की ताकत बनी रहनी चाहिए क्योंकि यह राज्य का एकमात्र विपक्ष है, कांग्रेस या किसी दूसरे राजनीतिक दल का नहीं. अगर किसी कारण से हमारा गठबंधन गड़बड़ा गया तो हम नया गठबंधन बनाने से नहीं हिचकेंगे. हम एनडीए को एकजुट रखने की कोशिश करेंगे और अधिक से अधिक भागीदार और गठबंधन हमारे साथ जुड़ने चाहिए.''

संजय पासवान के बयान पर आरजेडी की प्रतिक्रिया

आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी कीमत पर बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. हमने इस विचारधार की लड़ाई को लेकर गैरभाजपाई दलों को एक साथ आने को कहा है. इससे बीजेपी डर गई है. बीजेपी संपर्क अभियान चलाकर इधर-उधर उछल कूद कर रही है. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरजेडी का गठबंधन मतलब “जो अंगद-रावण मिले,उलट गंगा पश्चिम बहे!!”पूरब और पश्चिम का मिलन सम्भव नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
3 बार के BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र नेता के रूप में की थी शुरुआत, ऐसा रहा सफर
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget