एक्सप्लोरर

मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है, मुझे बीजेपी में शामिल करने के लिए आभार- नीरज शेखर

नीरज शेखर ने लखनऊ में कहा कि प्रधानमंत्री का विरोध करने वालों को स्वीकार करना चाहिए कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है. शेखर ने कहा कि बीजेपी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं.

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर लखनऊ पहुंचे. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया. नीरज शेखर ने यहां पार्टी कार्यकताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है.

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री का विरोध करने वालों को स्वीकार करना चाहिए कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है. मैं प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा. मेरे सभी साथियों ने बीजेपी में निष्ठा जताई है. जैसे भी जहां भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चाहेंगे, मैं वहीं काम करूंगा."

शेखर ने कहा कि बीजेपी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे बीजेपी में लाने में पीयूष गोयल व भूपेंद्र यादव ने बड़ी भूमिका निभाई."

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को मिले जनसमर्थन के बाद पार्टी को किसी की आवश्कता नहीं थी, लेकिन मैं प्रधानमंत्री से प्रभावित हुआ और बीजेपी ने मुझे सदस्यता दी."

नीरज शेखर ने कहा, "मैं पिछले दिनों एक भोज में प्रधानमंत्री मोदी से मिला. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं, मैं उनके साथ काम करूं." नीरज ने कहा कि उन्हें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बहुत सम्मान दिया और इसलिए वह पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे.

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि नीरज शेखर एक परिवारवादी और जातिवादी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनका बीजेपी में पूरा सम्मान होगा. स्वतंत्र देव सिंह ने नीरज शेखर को बीजेपी का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और उन्हें सदस्यता अभियान की बुकलेट भेंट की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget