एक्सप्लोरर

राजनीति में आने की चाहत के चलते मारा गया मुन्ना बजरंगी? जौनपुर से चुनाव लड़ने का था इरादा

मुन्ना बजरंगी की राजनीतिक महत्वकांक्षा इसलिए भी बढ़ गई थी क्योंकि उसके साथी गैंगस्टर और बाहुबली सबके सब विधायक और सांसद बन चुके थे लेकिन मुन्ना की हसरत पूरी नहीं हो पाई.

लखनऊ: पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश देने से मना कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या सांसद बनने का सपना मुन्ना बजरंगी की जिंदगी पर भारी पड़ गया. उसका परिवार राजनीतिक रंजिश में हत्या का शक जता रहा है और खुल कर कुछ नेताओं का नाम ले रहा है. मुन्ना के मर्डर ने यूपी के राजनीतिक समीकरण को प्रभावित कर दिया है.

चर्चा है कि मुन्ना बजरंगी की राजनीतिक महत्वकांक्षा उसकी मौत की वजह बनी. मुन्ना बजरंगी ने 2015 में खुद चुनाव लड़ने का एलान किया था और इलाके में चर्चा थी कि जौनपुर से इस बार मुन्ना बजरंगी चुनाव लड़ सकता है.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: इन पांच सवालों के जवाब अभी तक नहीं हैं किसी के पास

मुन्ना बजरंगी इससे पहले भी 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका था. तब मुन्ना बजरंगी ने जौनपुर की मड़ियाहू सीट से अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन 35 हजार वोट पाकर मुन्ना हार गया. इस हार की कसर पूरी करने के लिए उसने 2017 के विधानसभा चुनाव में पत्नी सीमा सिंह को लड़वाया.

सीमा सिंह उस अपना दल के टिकट पर मैदान में उतरी थीं जिसकी प्रमुख कृष्णा पटेल हैं लेकिन 21 हजार वोट पाकर सीमा चौथे नंबर पर रह गईं. जिस मड़ियाहू सीट से मुन्ना और सीमा चुनाव लड़ चुके हैं वो मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है.

चर्चा थी कि इस बार राजपूतों के प्रभाव वाले जौनपुर लोकसभा सीट से खुद मुन्ना बजरंगी लड़ना चाहता था. मुन्ना बजरंगी चुनाव लड़ता तो जौनपुर में वर्चस्व की जंग तय थी क्योंकि बाहुबली धनंजय सिंह इसी सीट से सांसद रहे हैं.

31 मार्च तक लगने थे बागपत जेल में सीसीटीवी, जारी हो चुका था बजट लेकिन फिर भी हुई लापरवाही

2014 की मोदी लहर में धनंजय हार गये थे. कहा जाता है कि इस बार जौनपुर में धनंजय और मुन्ना का मुकाबला तय था लेकिन इस तय मुकाबले से पहले ही मुन्ना बजरंगी जेल में मारा गया. मुन्ना की पत्नी हत्या में धनंजय सिंह का हाथ मानती हैं लेकिन धनंजय इसे गलत बताते हैं.

मुन्ना बजरंगी की राजनीतिक महत्वकांक्षा इसलिए भी बढ़ गई थी क्योंकि उसके साथी गैंगस्टर और बाहुबली सबके सब विधायक और सांसद बन चुके थे लेकिन मुन्ना की हसरत पूरी नहीं हो पाई और अब तो खेल ही खत्म हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget