एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह के बयान पर सोशल मीडिया पर आईं मजेदार प्रतिक्रियाएं, पढ़िए आप भी

जहां लोग अब तक उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं वहीं मुलायम सिंह के इस बयान से उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किले बढ़ गई है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं फिर से एक बार पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने. उनके इस बयान ने पक्ष-विपक्ष दोनों को हैरान कर दिया.

जहां लोग एक तरह उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहें हैं वहीं मुलायम सिंह के इस बयान से उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किले बढ़ गई है. एक ओर अखिलेश बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के साथ मिलकर पीएम मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में लगे हैं तो वहीं मुलायम के इस बयान से उनको कितना नुकसान होगा ये तो भविष्य में ही पता चलेगा लेकिन इस वाकये के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह को अखिलेश यादव के लिए ''हानिकारक बापू'' बता रहे हैं. आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं.

इमरान खान नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि राहुल गांधी अखिलेश से कहते हैं कि वह मुलायम सिंह यादव से कहे कि वह पीए मोदी को समर्थन करने वाले अपने शब्द वापस ले लें. इस पर अखिलेश प्रतिक्रिया देते हैं कि -अब्बू नहीं मानेंगे. बता दें कि ''अब्बू नहीं मानेंगे'' मशहूर बॉलीवुड फिल्म ''थ्री इडियट्स'' का डायलॉग है.

आशीष प्रदीप नाम के एक अन्य फेसबुक यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि कल सुबह तक आईटी सेल वाले (बीजेपी के) मुलायम सिंह यादव को अगला उपप्रधानमंत्री बना देंगे.

वहीं एक अन्य यूजर ने अखिलेश और मुलायम सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-अरे कोई माइक छीन लो

एक और यूजर्स ने इसको सोच-समझकर दिया गया बयान करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सब जेल जाने से बचने के लिए किया गया है.

क्या कहा मुलायम सिंह यादव ने

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बयान दिया. मुलायम सिंह यादव ने संसद सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी, मेरी कामना है कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें. मेरा अनुभव है कि मैं जब भी आप से मिला, आपने तुरंत मेरा काम किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून पर बैन, आदेश जारी
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget