एक्सप्लोरर

यूपी: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मिले मांस विक्रेता, हड़ताल जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई के बाद पैदा सूरतेहाल के बीच मांस विक्रेताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधियों ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मुलाकात की. यह बैठक प्रदेश सरकार द्वारा मांस कारोबारियों के साथ ‘खुले जहन’ से बात करने की इच्छा जताये जाने के बाद हुई. हालांकि मांस व्यापारियों की बेमीयादी हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही.

राज्य सरकार नहीं होने देगी कोई भी अवैध काम

मांस कारोबारियों से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने कहा कि उन्होंने इन व्यवसायियों द्वारा उठाये गये मुद्दों को सूचीबद्ध कर लिया है. हालांकि राज्य सरकार कोई भी अवैध काम नहीं होने देगी. मांस विक्रेताओं तथा निर्यातकों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने सिंह के जरिये सरकार को ज्ञापन सौंप दिया है और अब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के इच्छुक हैं.

सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को कहा था ‘‘यह कार्रवाई अवैध बूचड़खानों के खिलाफ ही है और जिनके पास लाइसेंस है, उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है. उन्हें लाइसेंस के नियम कायदांे का पालन करना होगा. चिकन, मछली और अंडा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई का कोई आदेश नहीं दिया गया है. उन्हें डरने की जरूरत नहीं है.’’ सिंह ने अधिकारियों को ताकीद भी की थी कि वे अति उत्साह में आकर अपनी हद से आगे बढ़कर कार्रवाई ना करें. इस बीच, मांस व्यवसायियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही.

ऑल इण्डिया मीट एण्ड लाइवस्टाक एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डी. बी. सभरवाल ने बूचड़खाने बंद किये जाने के बाद पैदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे सैकड़ों लोगों की रोजीरोटी छिन गयी है. एक अनुमान के मुताबिक अकेले लखनउ में मांस की पांच हजार छोटी-बड़ी दुकानें हैं. हालांकि पूरे प्रदेश के बारे में ऐसा कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है.

ममता ने उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' पर चिंता व्यक्त की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने साथ ही कहा कि लोग जातिगत व धार्मिक भेद को लेकर भयभीत हैं. तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश की 'हालिया घटनाओं' को लेकर चिंतित हैं. लोग भयभीत हैं और कई तो जाति, संप्रदाय और धर्म के फर्क को लेकर डरे हुए हैं."

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र पर अपने 'सबका साथ सबका विकास' के सिद्धांत के अनुरूप कार्य न करने को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "हम सब एक हैं. 'सबका साथ सबका विकास'.. हमें इसे सार्थक बनाने के लिए काम करना होगा. सरकार को सभी के लिए काम करना चाहिए. हमें अपने लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए और उसके निर्देशानुसार ही काम करना चाहिए."

उत्तर प्रदेश के हजारों मांस विक्रेताओं ने सोमवार को अवैध बूचड़खाने बंद करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकाल के लिए दुकानें बंद कर दीं. इस मुद्दे को लेकर संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ. केंद्र सरकार ने इस दौरान दावा किया कि उत्तर प्रदेश में केवल अवैध बूचड़खानों को ही बंद किया जा रहा है. हालांकि मांस विक्रेताओं का आरोप है कि पुलिस दुकानों पर छापे मार रही है और वैध लाइसेंस होने के बावजूद उनकी दुकानें बंद करा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को दी नसीहत, 'जिन लोगों ने...'
तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को दी नसीहत, 'जिन लोगों ने...'
LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
दिल्ली को जाम से राहत देने की तैयारी, बारापुला फेज-3 और MB रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget