एक्सप्लोरर

हरदोई: प्रेमी-प्रेमिका का परिवार ने किया विरोध तो कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गहन तफ्तीश शुरू कर दी है.

हरदोई: हरदोई के कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के पेड़वा गांव से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाला एक प्रेमी जोड़ा इस तरह अपनी जिंदगी की जंग हार जाएगा शायद ही किसी ने ये सोचा होगा. जीने-मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी एक साथ रह नहीं पाए तो दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

लड़की की कुछ समय बाद ही शादी होनी थी और बात चल रही थी. परिवारवालों ने दोनों का मिलना-जुलना क्या बंद करवाया, दोनों फांसी के फंदे पर ही झूल गए. एक ही पेड़ पर, एक ही डाल पर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी. मौत की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ व पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया.

गांव निवासी एक प्रेमी युगल के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था. दोनों एक साथ जीने-मरने की कसमें खा चुके थे, लेकिन परिजन शादी को लिए राजी नहीं थे. इसी बीच लड़की की शादी की बात दूसरी जगह होने लगी.

उधर, परिजनों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी. दोनों एक ही गांव से थे ऐसे में परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. यही बात दोनों नागवार गुजरी और दोनों ने एक साथ मरने का फैसला किया. दोनों चुपचाप निकल कर गांव के बाहर खेत पर पहुंचे और पेड़ की एक ही डाल पर लटक कर जान दे दी.

हरदोई: प्रेमी-प्रेमिका का परिवार ने किया विरोध तो कर ली आत्महत्या

इधर, गांव में जब दोनों के लापता होने की चर्चा चली तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. खोजबीन के दौरान जब ‌‌परिजन खेत की तरफ गए तो फांसी के फंदे पर दोनों को झूलते हुए देख उनके होश उड़ गए. एएसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया है कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच-पड़ताल जारी है.

प्रेमिका की खातिर पूरे परिवार को खत्म करनेवाला अपना ही बेटा निकला मास्टर माइंड...पढ़ें सनसनीखेज मर्डर स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget